कक्षा में प्रथम आई, लेकिन खुशी कुछ पल में ही हुई समाप्त
सफलता की मिठाई हुई अंतिम साबित

* एंबुलंस से पीएसआई की बेटी की हुई मौत
धामणगांव रेलवे/दि.26 – नियती का खेल सचमुछ अजीब रहता हैं. उसका उदाहरण बुधवार 25 मार्च को धामणगांव रेलवे परिसर में देखने मिला. जिस बेटी की सफलता की मिठाई बाटकर पिता अपने घर की तरफ रवाना हुए थे उसी बेटी पर काल ने ग्रास किया. तेज रफ्तार से चल रही एंबुलंस के चालक ने अपनी गाडी लापरवाही से चलाते हुए पुलिस उपनिरीक्षक के वाहन को जोरदार टक्कर मार दी. दुर्घटना इतनी भीषण थी कि 9 वर्षीय त्रिशा की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई. जबकि उसके माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए.
तलेगांव दशासर पुलिस स्टेशन में कार्यरत पीएसआई राहुल वानखडे की 9 साल की बेटी त्रिशा वानखडे यह धामणगांव के स्कूल ऑफ स्कॉलर्स में तीसरी कक्षा में शिक्षा ले रही थी. परीक्षा में वह कक्षा में प्रथम आने से संपूर्ण परिवार में खूशी का वातावरण था. शाला में उसकी प्रशंसा कर और खुशी में मिठाई बांटकर वानखडे परिवार अपनी कार से तलेगांव दशासर की तरफ वापस लौट रहा था. लेकिन बीच रास्ते में ही देवगांव चौराहे के पास मुंदडा पेट्रोल पंप से डिजल भरकर धामणगांव से यवतमाल की तरफ तेज रफ्तार से जा रही एंबुलंस क्रमांक एमएच 29-टी 5857 के चालक ने अपनी गाडी लापरवाही से चलाते हुए पीएसआई की कार को जोरदार टक्कर मार दी. बुधवार को दोपहर 3.30 बजे के दौरान यह दुर्घटना हुई.
* मासूम छात्रा ने दम तोडा
यह दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार में सवार पीएसआई राहुल वानखडे और उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए. मासूम त्रिशा को भी गंभीर चोटे आ गई. उसे तत्काल यवतमाल के अस्पताल में रेफर किया गया. लेकिन नियती को कुछ और मंजूर था. उपचार के दौरान त्रिशा ने दम तोड दिया. जीन हाथों से कुछ समय पूर्व सफलता की मिठाई बाटी गई थी, उसी हाथों पर काल ने ग्रास किया. इस घटना से परिसर में खलबली मच गई हैं.
* चालक फरार, जांच शुरू
दुर्घटना के बाद एंबुलंस चालक घटनास्थल से फरार हो गया. मामले की जांच तलेगांव दशासर पुलिस आगे कर रही हैं. एक कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी के परिवार पर आए इस संकट के कारण संपूर्ण पुुलिस दल और परिसर में शोक व्याप्त है.





