श्रीराम मंदिर नमूना में पंकज पवार के कीर्तन

राम जन्मोत्सव का उत्साह अपार

* सैकडों भाविकों को दर्शन और प्रसादी का लाभ
अमरावती /दि.26 – नमूना गली नंबर 6 स्थित श्रीराम मंदिर में भी राम जन्मोत्सव का अनूठा आनंद उत्सव रहा. आनंदीकर पंकज पवार महाराज ने राम जन्म के कीर्तन प्रस्तुत किये. उन्हें वारकरी संच रासेगांव के शंकरराव लव्हाले, वासुदेव राव ढोक, घनश्याम मानकर, गजानन अडगोकर, राहुल वैद्य, गजानन लव्हाले, प्यारेलाल मानकर, संजय अढाउ, ज्ञानेश्वर गुल्हाने और मृदंग पर वैभव डव्हले हिंगोली ने सुंदर तालमेल, साथ दिया. सैकडों भाविक उमडे थे. राम जन्मोत्सव की बेला दोपहर ठीक 12 बजे भव्य आरती की गई. पटाखे फोडे गये. भाविक झूम उठे थे. भगवान राम का गगनभेदी नारा बुलंद किया गया. संपूर्ण नमूना परिसर, गांधी चौक परिसर इस समय राम मंदिर में उमडे. पग रखने की भी जगह शेष न थी. बाहर पंडाल भी खचाखच भर गया था. इस कदर भाविक उमडे. सभी ने आरती और प्रसादी का लाभ लिया.
उत्सव को सफल बनाने सतीश गुल्हाने, श्रीकांत गुल्हाने, सूरज गुल्हाने, जया गुल्हाने, स्वराज गुल्हाने, धनश्री गुल्हाने, गौरी गुल्हाने, श्रेष लोखंडे, आर्यन गोधनकर, वेदांत गोधनकर, वेदांत उंबरकर, प्रथमेश गोधनकर, यश उंबरकर, अश्विन गोधनकर, अथर्व शहाले, ईशा लोखंडे, महाकाल श्रीराम सेवक मंडल के सभी सभासद का योगदान और उपस्थिति रही. कल शुक्रवार 27 मार्च को सबेरे 9 बजे से काला के कीर्तन सोतारखेड के मंगेश महाराज शहाकार प्रस्तुत करेंगे. उन्हें उपरोक्त मंडली साथ-संगत देगी. मूर्तियों की सुंदर सजावट ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया था.

 

Back to top button