संभागीय आयुक्त श्वेता सिंघल का मुंबई में तबादला
नई आयुक्त होगी पुणे की नयना गुंडे

अमरावती /दि.28 – राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा शुक्रवार देर शाम को आयएएस दर्ज के अधिकारियों के तबादले करने के आदेश जारी कर दिए गए. 10 के करीब बडे अधिकारियों के तबादले जारी किए गए. जिनमें अमरावती की संभागीय आयुक्त श्वेता सिंघल का भी तबादला मुंबई के मेट्रो संचलन महामंडल के व्यवस्थापकीय संचालक पद पर कर दिया गया. 27 मार्च को मुंबई मंत्रालय के सहसचिव सुभाष उमराणीकर की ओर से जारी किए गए आदेश में श्वेता सिंघल के अलावा एम. देवेंद्र सिंह, राहुल रेखावार, रुबल प्रखेर-अग्रवाल, अशोक काकडे, श्वेता सिंघल, डॉ. मैनाक घोष, नयना गुंडे, प्रियवंदा महाडदळकर का समावेश है. ऐसे में जारी किए गए आदेश में साफ शब्दों में कहा गया है कि, सौंपी गई जिम्मेदारी शीघ्र ही संभालने के निर्देश दिए गए है. श्वेता सिंघल की जगह नयना गुंडे की अमरावती संभागीय आयुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है. यहां बता दें कि, फिलहाल नयना गुंडे यह पुणे में महिला व बालविकास विभाग की आयुक्त है.





