जय जैनम परिषद परिवार ने दो अस्पतालों में किया अल्पाहार का वितरण

अमरावती/दि.30– स्थानीय जय जैनम परिषद परिवार की ओर से कल रविवार 29 मार्च को डफरीन अस्पताल व सुपर स्पेशालिटी अस्पताल में भर्ती मरीजों तथा उनके रिश्तेदार को अल्पाहार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया. सेवाभावी संत गजानन महाराज संस्थान के प्रेमकुमार बोकडिया, रावसाहेब सिरसाट का सत्कार करते हुये जय जैनम परिषद के सदस्य अजय मुणोत, पंकज मुथा तथा पंकज मुणोत ने उत्तम अल्पोपहार उपलब्ध करवाया, इस हेतू तीनों का सत्कार कर सभी ने उन्हे बधाईयां दी.
इसी तरह वसा संस्थान में एक मूक प्राणी के ऑपरेशन हेतु राशी प्रदान करने के लिए परिषद के युवा तडफदार उत्साही सदस्य राजेश कटारिया ने एक प्रस्ताव रखा, जिसे परिषद के हर सदस्य ने सराहा और स्वीकार किया. इस आयोजन के मुख्य लाभार्थी सुशील सेठिया (हैदराबाद) का सभी सदस्यों द्वारा अभिनंदन किया गया तथा धन्यवाद ज्ञापित किया गया.
इस अवसर पर बताया गया कि, जय जैनम परिषद की ओर से भगवान महावीर जनकल्याणक के पावन अवसर पर 31 मार्च को सुबह आठ बजे प्रभात फेरी मे राजकमल चौक पर प्रसादी वितरण किया जायेगा. साथ ही साथ उसी दिन दोपहर 11.30 भव्य रक्तदान शिबिर का आयोजन अन्य संघटना के साथ आयोजित किया गया है. जय जैनम परिषद की ओर से सभी समाज बांधव से नम्र अनुरोध किया गया कि वालकट कंपाउंड स्थित धर्मदाय कॉटन फंड मे हॉल नंबर दो मे रक्तदान शिबीर आयोजित है, वहां भेट देते हुये रक्तदान कर एक जीवन दान देने मे मदद करें तथा भाग्यशाली बनने का सुयोग्य अवसर का लाभ उठाये. इसके साथ ही 1 अप्रैल को सुबह 7.30 बजे जय जैनम परिषद द्वारा जलू स्थित स्व. लिलाबाई सिंघवी गौशाला में ढेप, नमक, हरा चारा, सुखा चारा आदि का वितरण करना तय किया गया. इस के मुख्य लाभार्थी शीतल सिंघवी होंगे.
जय जैनम परिषद के सभी सदस्य इसी तरह करीब 27 वर्षो से सामाजिक व धार्मिक कार्य करते आ रहे है और आगे भी करने की सभी सदस्य की भावना है और प्रभु भगवान महावीर स्वामी की असीम कृपा से अन्य और भी बहोत सारे शुभ कार्य करने के लिये सभी सदस्य दिल से इच्छुक है.





