महावीर जन्मोत्सव की भव्य प्रभातफेरी
भगवान महावीर बहुउद्देशीय समिति का आयोजन

* सैकडों की संख्या में सहभागी हुए बंधु- भगिनीे
अमरावती / दि.30 – भगवान महावीर बहुउद्देशीय समिति द्बारा आज सबेरे 9 बजे दहीसाथ रतन भवन से महावीर स्वामी जन्म कल्याणक महोत्सव अंतर्गत भव्य शोभायात्रा निकाली गई. जिसमें भगवान महावीर का गगनभेदी जयकारा करते हुए सैकडों समाजबंधु- भगिनी उत्साह से सहभागी हुए. शोभायात्रा का विविध स्थानों पर भाविकों ने शरबत, शीतल जल से स्वागत अभिवादन किया. शोभायात्रा में सुंदर सजाए रथ में भगवान महावीर की प्रतिमा विराजित की गई थी. उसी प्रकार पारंपरिक पोषाख में सहभागी समाज बंधुओं और महिला वर्ग के कारण शोभायात्रा की शोभा बढ गई थी.
रतन भवन से प्रारंभ हुई शोभायात्रा दहीसाथ, अंबागेट रोड, गांधी चौक, राजकमल जयस्तंभ चौक, महावीर मंदिर रायली प्लॉट, जवाहर गेट, भाजी बाजार से होते हुए षटखंडागम भवन, रतन भवन में परिपूर्ण हुई. जहां ठीक 10.30 बजे कानगी की गई. महावीर स्वामी जन्माभिषेक, अष्टक और आरती गायी गई. दोपहर पश्चात महाप्रसादी का सैकडों ने लाभ लिया. इस समय अध्यक्ष प्रमोद बगत्रे, सचिव योगेश विटालकर,चंद्रकांत मोदी, दिलीप नखाते, विजय चवरे, सुनील तिप्पट, किशोर नखाते, संजय विटालकर, सजल जैन, नीलेश कलमकर, निरंजन फुकटे, सुरेश डोलस, राजेन्द्र बन्नोरे, सचिन संघई, मुकेश जैन, सोनू शैलेन्द्र जैन, संदीप फुकटे, नितिन बन्नोरे, प्रदीप आगरेकर, प्रशांत सावलकर, अनिल सावलकर, आनंद वारकरी, सुरेश भाग्यवंत, पंकज राहुल, विवेक फुलंबरकर, राजेंद्र शाह, अतुल कलमकर, प्रेमा खडके, स्मिता संगई, उल्हास संगई, पद्म खडके, लता सुरेंद्र सिंघई, विवेक पुरूषोत्तम आलसेट, संगीता उल्हास क्षीरसागर, समता विजय चवरे, गौरीश, रिधिन, रोहित राहुल, रवींद्र सिंघई, सचिन सिंघई, संजीव संघई, निशिगंधा बंड, नितिन बडनेरकर, तृप्ती संदीप दानखडे, रूपाली प्रशांत भागवतकर, आशुतोष रूईवाले, दीपक आप्पा गुलालकरी, ममता विटालकर, शोभा काले, भालचंद रवणे, नितिन बन्नोरे, आभा अनिल सिंघई, भारती संजय कान्हेड, रजतकीर्ति मोदी, प्रवीण फुलाडी, पल्लवी सावलकर, स्नेहल आहले, मनोहर लोखंडे, ममता विटालकर, संजीवनी नखाते, प्रतिभा नखाते, कल्पना डोलस, संगीता तिप्पट, शशि सुभाषचंद्र जैन, सुज्ञा, मिलिंद महाजन, मीना राजेंद्र सावलकर, लता अनिल डोले, समीक्षा संजय गुलवाडे, वैशाली बन्नोरे, मंजुषा बन्नोरे, मयूरी दीपक चौधरी, सरला सावरकर, सुहासिनी महाजन, पीयूष महाजन, मीना भाग्यवंत, सरिता चवरे, अरूण कान्हेड, डॉ. अतुल जैन, एड. नकुल फुलाडी, छाया गजानन चुंबले, जीवन गोरे, दीपक भुसारी, गौरखनाथ मोरे, हर्षा रवीन्द्र तिप्पट, वैशाली कीर्ति देवलसी, विद्या गिललकर, सुलोचना गुलालकरी, नीता राजेंद्र तिप्पट, आशा रोडे, अनिता फुलाडी, कोमल कलमकर, उत्कर्षा कलमकर, मनस्वी फुकटे सहित अनेकानेक जैन बांधव का उत्साहपूर्ण सहभाग रहा. यह आयोजन प्रथमाचार्य श्री 108 शांतिसागरजी महाराज और समाधि सम्राट आचार्य विद्यासागरजी महाराज के आशीर्वाद से हो रहा है.