देहबिक्री का व्यवसाय करनेवाली महिला समेत दलाल की जेल रवानगी

अमरावती/दि.30– महादेवखोरी परिसर के चित्रा कॉलोनी में देह बिक्री का व्यवसाय चलानेवाली महिला और दलालों को शनिवार को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल रवाना कर दिया गया हैं.
गिरफ्तार दलाल का नाम राहुल नगर निवासी सुदेश दिनेश शेंडे हैं. महादेवखोरी से सटकर स्थित मंगलधाम कॉलोनी मार्ग के चित्रा कॉलोनी में 35 वर्षीय महिला किराए के घर में कुछ साल से देह बिक्री का व्यवसाय चलाती रहने की जानकारी दामिनी दल को मिलते ही शनिवार की रात छापा मारकर जिले की एक महिला समेत मुंबई की एक महिला को कब्जे में लिया. साथ ही व्यवसाय चलानेवाली महिला समेत दलाल सुदेश शेंडे को गिरफ्तार किया. दोनों पीडित महिलाओं से पूछताछ करने पर गिरफ्तार महिला यह शहर समेत जिले की कुछ महिला व युवतियों को घर बुलाकर उनसे देह बिक्री का व्यवसाय करवाती थी. साथ ही महिला का जाल अमरावती जिले समेत मुंबई, पुणे और नागपुर तक पहुंचा हैं, ऐसा पुलिस जांच में उजागर होने से पुलिस इस प्रकरण की गहन जांच कर रही हैं. साथ ही महिला के परिचित युवक विक्की भी पुलिस गोपनीय तरीके से जानकारी ले रही हैं.