घरेलू विवाद में युवक पर हमला

दो लोगों पर मामला दर्ज

* शिरजगांव कसबा थाना क्षेत्र की घटना
शिरजगांव कसबा/दि.30– शिरजगांव कसबा पुलिस थाना क्षेत्र के कारंजा बहिरम गांव में घरेलू विवाद के दौरान एक युवक पर दरांती से जानलेवा हमला किए जाने की घटना सामने आयी है. इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
जानकारी के अनुसार रविवार 29 मार्च को दोपहर 12 बजे के बीच हुई. शिकायतकर्ता अभिजीत प्रमोद गिरी (40, बाभली, दर्यापुर ) अपनी पत्नी के साथ भोजन कर रहे थे. उसी दौरान उनकी सास और साला दिनेश अशोक मोहोड (30, कारंजा बहिरम, चांदुर बाजार) के बीच विवाद हो रहा था. बताया गया है कि आरोपी दिनेश मोहोड शराब के नशे में अपनी मां क ेसाथ गाली – गलौज कर रहा था. इस दौरान शिकायतकर्ता की पत्नी ने आरोपी को समझाने का प्रयास किया तो आरोपी ने उसके बाल पकडकर थप्पडों से मारपीट की और धक्का देकर गिरा दिया. इसके बाद भी आरोपी अपनी मां के साथ गालीगलौज कर रहा था. इस दौरान शिकायतकर्ता की पत्नी ने आरोपी को समझाने का प्रयास किया. तब आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और धक्का देकर नीचे गिरा दिया. पश्चात आरोपी अपनी मां के साथ विवाद कर रहा था. जब शिकायतकर्ता मध्यस्ती करने पहुंचा तब आरोपी ने उसके साथ मारपीट करते हुए उसे घर से बाहर चले जाने कहा. जब अभिजीत और उसकी पत्नी घर से बाहर जा रहे थे तब आरोपी ने घर में से दराती उठाकर अभिजीत के सिर पर मार दिया. इस हमले में अभिजीत गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे तत्काल ग्रामीण अस्पताल में भर्ती किया गया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने जख्मी का बयान दर्ज कर आरोपी दिनेश अशोक मोहोड के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है.

Back to top button