सीओईपी में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पोटे कॉलेज के छात्रों का शानदार प्रदर्शन

तीन पुरस्कार किए प्राप्त

सीओईपी में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पोटे कॉले
अमरावती/दि.31 – पुणे स्थित कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (सीओईपी) के भाऊ फाउंडेशन द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की ‘एग्रेटर इनोवेटर ऑफ इंडिया’ प्रतियोगिता में अमरावती के पी. आर. पोटे पाटिल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तीन पुरस्कार अपने नाम किए. यह प्रतियोगिता 24 और 25 मार्च को आयोजित की गई थी. जिसमें देशभर के इंजीनियरिंग कॉलेजों के विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपने नवाचार और प्रोजेक्ट प्रस्तुत किएय पांच चरणों में आयोजित इस प्रतियोगिता के प्रत्येक स्तर पर एलिमिनेशन राउंड रखा गया था.
पी. आर. पोटे पाटिल कॉलेज की पांच टीमों ने देश की शीर्ष 30 अवधारणाओं में स्थान बनाते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. इन प्रोजेक्ट्स में स्मार्ट योगा गारमेंट, नवजात शिशुओं के टीकाकरण के लिए डिजिटल रिमाइंडर सिस्टम, इंजीनियरिंग अवसरों की भविष्यवाणी करने वाला ‘पाथफाइंडर’, गृह वित्त जागरूकता के लिए ‘कॉशफिन’ तथा ग्रीन एनर्जी आधारित ‘फ्लोट एंड फ्लो’ जैसे नवाचार शामिल थे. प्रतियोगिता में कॉलेज को एक प्रथम, एक ‘सर्वश्रेष्ठ’ और एक ‘बेस्ट इनोवेशन’ पुरस्कार प्राप्त हुआ. इलेक्ट्रॉनिक्स एवं दूरसंचार इंजीनियरिंग की टीम को भी विशेष सम्मान मिला, जबकि कंप्यूटर इंजीनियरिंग (एआईएम) टीम के छात्रों-वेदांत जांभलिकर, विशाल जांभेकर, ललित भाडे और यश साखरकर को सभी छह श्रेणियों में सर्वश्रेष्ठ समग्र प्रोजेक्ट के लिए पुरस्कृत किया गया. साथ ही, पी. आर. पोटे पाटिल कॉलेज को महाराष्ट्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले ‘इनोवेटर कॉलेज’ के रूप में भी सम्मानित किया गया. इस सफलता में प्रभारी प्राध्यापक प्रो. अक्षय पी. पुंडकर का विशेष मार्गदर्शन रहा. संस्थान के अध्यक्ष एवं पूर्व राज्य मंत्री प्रवीण पोटे पाटिल, उपाध्यक्ष श्रेयश पोटे पाटिल, संचालक डॉ. पी. एम. खोडके, प्राचार्य डॉ. पी. एम. जावंधिया, उप-प्राचार्य डॉ. मोहम्मद जुहेर, डीन डॉ. एस. के. नंदा सहित सभी विभागाध्यक्षों, प्राध्यापकों और कर्मचारियों ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

 

Back to top button