शिंवसेना में अच्छा काम न करने वालों की छुट्टी

उदय सामंत की चेतावनी

पिंपरी/ दि.4 – संगठन में जो पदाधिकारी पद लेकर काम नहीं कर रहे हैं, उन्हें पद पर रखना है या नहीं इस बारे में निर्णय लिया जाएगा. कार्यकारिणी भंग करके वर्तमान पदाधिकारी आज से प्रभारी के रूप में काम करेंगे. अगले 30 दिनों में मतदाता क्षेत्रों में संगठन के काम की जानकारी ली जाएगी. अच्छा काम न करने वालों को पद से हटाया जाएगा, ऐसी चेतावनी शिवसेना के पुणे जिला संपर्क प्रमुख, उद्योग मंत्री उदय सामंत ने थेरगांव में शुक्रवार (दि. 4) को दी.
पुणे, मावल के संपर्क प्रमुख बनने के बाद सामंत ने थेरगांव में पदाधिकारियों की बैठक ली. पिंपरी, चिंचवड, भोसरी, मावल विधानसभा क्षेत्रों में संगठन के काम की समीक्षा की. उपनेता सांसद श्रीरंग बारणे और इरफान सय्यद, उपनेता सुलभा उबाले, शहर प्रमुख नगरसेवक नीलेश तरस, जिलाध्यक्ष राजेश खांडभोर और पदाधिकारी इस समय उपस्थित थे.
सामंत ने कहा कि, पार्टी संगठन के काम के बारे में किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. मतदाता सूचियों की जांच का काम शुरू है. उस पर बारीकी से ध्यान रखें. संगठन महत्वपूर्ण है. संगठन से बड़ा कोई नहीं.
सांसद बारणे ने कहा कि, महापालिका चुनाव में कार्यकर्ताओं को मजबूत करने का काम संगठन ने किया. शिवसैनिकों को केवल पद की अपेक्षा न रखते हुए पूरी ताकत से संगठन के विकास के लिए काम करना चाहिए. मुझे कोई पद नहीं मिला तो मैं चला जाता हूं, ऐसी कोई भूमिका नहीं लेनी चाहिए . अन्य पार्टियों की तुलना में शिवसेना की काम करने की पद्धति अलग है.

Back to top button