ग्रीष्मकाल में फल और सब्जी के दाम में आयी कमी
बाजारों में चहल-पहल बढी

* आम की आवक शुरु, गरीबों को सब्जी के दाम कम होने से मिली राहत
अमरावती/दि.7- गर्मी के बढते असर के साथ शहर के सब्जी और फल बाजार में इन दिनों उतार-चढाव का माहौल बना हुआ है. एक ओर जहां आम की आवक शुरु होने से बाजार में रौनक बढी है, वहीं दूसरी ओर हरी सब्जियों के दाम में बढोत्तरी से आम लोगों की जेब पर असर पड रहा है.
व्यापारियों के अनुसार, अप्रैल की शुरुआत में ही आम की कई किस्में बाजार में पहुंचने लगी है. हापुस, केसर, तोतापुरी और देसी आम की बिक्री शुरु हो गई है, लेकिन सप्लाई कम होने के कारण इनके दाम अभी उंचे है. आने वाले दिनों में आवक बढने पर कीमतों में गिरावट की उम्मीद जताई जा रही है.
गर्मी की दस्तक के साथ ही शहर के बाजारों में आम की आवक शुरु हो गई है. हालांकि सीजन की शुरुआत होने के कारण अभी आम के दाम उंचे बने हुए हैं, लेकिन इसके बावजूद बाजारों में ग्राहकों की भीड देखने को मिल रही है. फिलहाल हापुस आम 800 से 1500 प्रति दर्जन तक बिक रहा है, जबकि कुछ प्रीमियम क्वालिटी के आम इससे भी अधिक कीमत पर मिल रहे हैं. वहीं केसर आम 100 से 200 प्रति किलो, तोतापुरी 60 से 120 प्रति किलो और दशहरी 80 से 150 प्रति किलो के भाव से बिक रहा है. बाजार में देसी आम भी पहुंचने लगे हैं, जिनकी कीमत 70 से 120 प्रति किलो के बीच है. इसके अलावा कच्चे आम की भी अच्छी आवक है, जो 80 प्रति किलो तक बिक रहे हैं.÷गर्मी के मौसम में फल और सब्जियों की बढती मांग के चलते बाजारों में भीड बढ गई है और व्यापारियों के चेहरे खिले नजर आ रहे हैं.
* सब्जी के दाम प्रति किलो
प्याज सफेद/लाल 25-30 रुपए, आलू सफेद 30 रुपए, लसन 100 रुपए, अद्रक 100 रुपए, टमाटर 30 रुपए, बैगन 60 से 80 रुपए, भर्ता बैगन 60 रुपए, फुल गोबी 100 रुपए, पत्ता गोबी 40 रुपए, पालक 100 रुपए, मेथी 80 रुपए, करेला 60 रुपए, बरबटी 80 रुपए, ढेमेसे 80 रुपए, हरा धनिया 60 रुपए, ककडी 70 रुपए, भिंडी 60 रुपए, गवार 80 रुपए, तुवर की हरी फल्ली 100 रुपए, सिमला मिर्च 80 रुपए, बीट 60 रुपए.
* फलों के दाम
केला 50 रुपए डझन, सेब 280 रुपए किलो, अनार 240 रुपए किलो, ड्रैगन 80 से 100 रुपए किलो, किवी 3 पीस का बॉक्स 140 रुपए, मौसंबी 120 रुपए किलो, विदेशी अंगुर 400 रुपए किलो, देशी अंगुर 120 रुपए किलो, विदेशी पिअर 400 रुपए किलो, चिकू 100 रुपए किलो, माल्टा मौसंबी 160 रुपए किलो, अननस 60 से 80 रुपए प्रति नग, टरबूज 30 रुपए किलो, खरबूज 40 रुपए किलो, पेरु 80, संत्रा 50 रुपए किलो, पपई 30 रुपए किलो.





