डॉ बाबासाहेब आंबेडकर जयंती को लेकर बैठक

थाना प्रभारी सागर भामरे ने किया मार्गदर्शन

चांदुर बाजार/दि.7– आगामी 14 अप्रैल को समूचे देश में भारत रत्न डॉ बाबासाहेब आंबेडकर जयंती बड़े पैमाने पर उत्साह से मनाई जाती है. इस त्यौहार को देखते हुए शांति समिति के बैठक आज स्थानीय गो सी टॉम्पे महाविद्यालय के हॉल में पुलिस प्रशासन द्वारा आयोजित की गई थी. इस बैठक में समूचे थाना अंतर्गत आने वाले पुलिस पाटिल, विविध सामाजिक, राजनीतिक संघटनाओं के पदाधिकारी, पत्रकार और नागरिक उपस्थित थे.
पीआई अशोक जाधव द्वारा प्रास्ताविक कर जानकारी दी गई. उन्होंने कहा कि इस से पूर्व वह इसी थाना क्षेत्र में इस त्यौहार हेतु बंदोबस्त का अनुभव ले चुके है. यहां बहुत ही शांतिपूर्ण तरीके से बाबासाहेब आंबेडकर जयंती मनाई जाती है.
इस समय थाना प्रभारी सागर भामरे ने जरूरी मार्गदर्शन करते हुए कहा कि, कानून सुव्यवस्था बरकरार रखने हेतु सभी साथ दे, किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस ना पहुंचे इसका विशेष ध्यान रखें, पुलिस की पैनी नजर हर मामले पर रहेगी. सभी पुलिस पाटिल को अपने अपने स्थान पर आयोजित विविध कार्यक्रमों में मौजूद रहने और पल पल खबर पहुंचाने का निर्देश उन्होंने जारी किए. साथ ही अपने अपने गांव में चल रहे अवैध व्यापार जैसे, अवैध दारू और गुटखा विक्री, रेत तस्करी जैसे गोरखधंधों पर ध्यान देकर पुलिस को जानकारी देने की बात भी इस समय उन्होंने कही. पुलिस पाटिल और नागरिकों की समस्याओं को जाना. इस आयोजन में नपा प्रशासन, विद्युत विभाग, महसूल प्रशासन के प्रतिनिधि भी इस कार्यक्रम में मौजूद थे. उनसे संबंधित समस्याओं पर भी नागरिकों अपनी बात रखी जिसे 14 अप्रैल से पूर्व निराकरण किया जाएगा.

 

Back to top button