आंबेडकर जयंती पर संजय आवटे का व्याख्यान

पुतला सौंदर्यीकरण समिति का आयोजन

* श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं का डॉ. बाबासाहब आंबेडकर जीवन गौरव, जीवन संघर्ष, कर्तव्य पूर्ति पुरस्कार से होगा सम्मान
* संयोजक किशोर बोरकर द्वारा जानकारी
अमरावती/दि.8– डॉ. बाबासाहब आंबेडकर पुतला सौंदर्यीकरण समिति ने आगामी 14 अप्रैल को बाबासाहब की जयंती उपलक्ष्य प्रसिद्ध विचारक, वक्ता संजय आवटे का ‘डॉ. आंबेडकर यांना अभिप्रेत संविधानाची 75 वर्षे’ विषय पर खास व्याख्यान रखा है. उसी प्रकार श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं का डॉ. बाबासाहब आंबेडकर जीवन गौरव, जीवन संघर्ष, कर्तव्य पूर्ति, कर्तव्य दक्ष पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की जानकारी आज दोपहर आयोजित प्रेसवार्ता में समिति के संयोजक किशोर बोरकर ने दी.
उन्होंने बताया कि, गत 15 वर्षों से यह आयोजन शानदार ढंग से हो रहा है, जिसमें सभी जनप्रतिनिधि, जिलाधीश सहित वरिष्ठ अधिकारी और समाज के गणमान्य सहभागी होते आए हैं. इस बार तेज धूप होने के कारण सुबह 9.30 बजे समारोह रखा गया है. अध्यक्षता सांसद बलवंत वानखडे करेंगे. उद्घाटन पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले करेंगे. समारोह में जिले के सभी जनप्रतिनिधि सांसद डॉ. अनिल बोंडे, विधायक सुलभा खोडके, विधायक संजय खोडके, महापौर श्रीचंद तेजवानी, उपमहापौर सचिन भेंडे, पूर्व पालकमंत्री हर्षवर्धन देशमुख, डॉ. सुनील देशमुख, एड. यशोमती ठाकुर, प्रवीण पोटे पाटिल, जिलाधीश आशीष येरेकर, लेडी गवर्नर कमलताई गवई, सीपी राकेश ओला और अधिकारी गण उपस्थित रहेंगे. मुख्य आयोजन समिति के एड. डॉ. पी. एस. खडसे, एड. दिलीप एडतकर, प्राचार्य गोपीचंद मेश्राम, किशोर बोरकर, प्रा. जगदीश गोवर्धन ने सभी से सामूहिक अभिवादन समारोह में उपस्थित रहने का अनुरोध किया है.
आयोजन सफल करने प्रा. अनिल देशमुख, भैयासाहब निचल, राजा चौधरी, वैभव देशमुख, रमेश रामटेके, समीर जवंजाल और सभी प्रयासरत हैं.

Back to top button