अंजनगांव सुर्जी की महिला होगी आत्मनिर्भर
जिलाधिकारी आशीष येरेकर ने कहा

अंजनगांव सुर्जी/दि.9 – जिला कौशल्य विकास, रोजगार व उद्योजकता मार्गदर्शन केंद्र अमरावती की ओर से व जिला नियोजन समिति की निधि से चलाये जा रहे कीमान कौशल्य विकास कार्यक्रम 2025-26 अंतर्गत शुरु ‘फैशन डिझाइनर’ अभ्यासक्रम की प्रशिक्षण बैच को आज जिलाधिकारी आशीष येरेकर ने भेंट दी और स्थानीय रोशनी महिला विकास संस्था द्वारा संचालित प्रशिक्षणार्थियों से सीधे संवाद साधते हुए कहा कि, शहर में रोशनी रेडिमेड गोरमेंट फाउंडेशन, एमआईडीसी में कार्यान्वित किया गया है. जिसमें फेब्रिक क्लस्टर में प्रशिक्षणार्थियों को रोजगार के अवसर मिलेगे और वे स्वयं के पैरों पर खडे होंगे.
जिलाधिकारी येरेकर ने आगे कहा कि, महिलाएं सिर्फ वस्तुओं की निर्मिति कर न रुके. मार्केटींग पर भी विशेष ध्यान केंद्रीत करें. व्यवसाय का विस्तारीकरण करने के लिए बाजार की मांग के अनुसार नये-नये प्रयास करना आवश्यक है. प्रशिक्षणार्थी केवल प्रशिक्षण तक ही सीमित न रहते हुए उद्योग निर्माण के लिए आगे आये. शासन की विविध योजनांतर्गत उपलब्ध निधि व कर्ज योजना का लाभ लेकर छोटा-मोटा व्यवसाय शुुरु करें और आर्थिक रुप से सक्षम बने.





