शहर में फिर पकडी गई एमडी ड्रग्स की खेप, एक युवक गिरफ्तार

नागपुरी गेट पुलिस की कार्रवाई

अमरावती/दि.10– शहर में नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नागपुरी गेट पुलिस स्टेशन की डिटेक्शन ब्रांच (डीबी) टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को एमडी (मेफेड्रोन) के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक दोपहिया वाहन से लालखाड़ी रेलवे ट्रैक के पास एमडी बेचने के लिए आने वाला है. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर छापा मारकर आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया. गिरफ्तार आरोपी की पहचान शेख नौशाद शेख सलीम (36), निवासी बिस्मिल्ला नगर, अमरावती के रूप में हुई है. उसके पास से करीब 15 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की गई है.
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वह इस नशीले पदार्थ की सप्लाई कहां से कर रहा था और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं.

Back to top button