युवक की वॉटर पार्क में डूबकर मौत

देउलगांव राजा/दि.10– शहर के खोरेश्वर महादेव मंदिर परिसर से सटकर स्थित वॉटर पार्क में 22 वर्षीय युवक की पानी में डूबने से मृत्यु हो गई. यह घटना गुरुवार को दोपहर में घटित हुई. मृतक युवक का नाम शुभम भास्कर सदावर्ते (22) हैं.
जानकारी के मुताबिक शुभम सदावर्ते यह नाशिक में काम निमित्त रहता था. पारिवारिक कार्यक्रम के लिए देउलगांव राजा वह आया था. कार्यक्रम निपटने के बाद वह अपने दोस्तों के साथ वॉटर पार्क गया. वहां तैरते समय उसकी डूबने से मृत्यु हो गई. इस घटना से सदावर्ते परिवार पर दुख का पहाड टूट पडा है.





