कार-बाइक भिडंत में वृद्ध दम्पति की मौत

नागपुर के बेलतरोडी थाना क्षेत्र की घटना

नागपुर/दि.10– नागपुर में शराब में नशे में धूत कार चालक की लापरवाही के कारण भीषण दुर्घटना घटित हुई. इस दुर्घटना में वृद्ध दम्पति की मृत्यु हो गई. बेलतरोडी थाना क्षेत्र में यह घटना घटित हुई.
जानकारी के मुताबिक मनीष नगर-बेसा मार्ग के कुर्ती बाजार परिसर में बुधवार मध्यरात्रि के दौरान यह दुर्घटना हुई. शराब के नशे में तेज रफ्तार से कार चलाते समय पंकज डेकाटे नामक बैंक अधिकारी ने दुपहिया सवार विजय सावरकर और सुरेखा सावरकर नामक दम्पति को जोरदार टक्कर मार दी. दुर्घटना इतनी भीषण थी कि, दोनों दम्पति कार के नीचे काफी दूरी तक घसीटते गये. दुर्घटना के बाद आरोपी चालक घटनास्थल से फरार हो गया था. स्थानीय नागरिकों ने घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती किया. जहां उपचार के दौरान गुरुवार को उनकी मृत्यु हो गई. बेलतरोडी पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को कब्जे में ले लिया है.

Back to top button