महामानव के समक्ष नतमस्तक हुए राणा दंपति
सैकडों समर्थकों संग इर्विन चौराहे पर पहुंचकर दी मानवंदना

अमरावती/दि.15– भारतीय संविधान के शिल्पकार और विश्व प्रेरणास्रोत डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर अमरावती शहर में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धा एवं उत्साह के साथ अभिवादन कार्यक्रम आयोजित किए गए. इस अवसर पर विधायक रवि राणा एवं भाजपा नेत्या, पूर्व सांसद नवनीत राणा ने डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर चौक (इर्विन चौक) स्थित प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित कर विनम्र अभिवादन किया. कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं नागरिक उपस्थित रहे. पूरे परिसर में जय भीम के नारों की गूंज सुनाई दी और उपस्थित लोगों ने डॉ. आंबेडकर के विचारों को स्मरण किया.
डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में समाजसेवा का संदेश देते हुए राणा दंपति के हस्ते अनुयायियों एवं नागरिकों को सब्जी-रोटी तथा बूंदी के लड्डू वितरित किए गए. इस पहल के माध्यम से समाज के प्रति अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन किया गया, जिसे नागरिकों ने सराहा. इस अवसर पर विधायक रवि राणा ने कहा कि डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर द्वारा दिया गया संविधान, समानता का अधिकार और शिक्षा का महत्व देश की प्रगति का आधार है. उनके विचारों पर चलकर समाज के प्रत्येक वर्ग को न्याय और सम्मान दिलाना हम सभी का कर्तव्य है. वहीं, पूर्व सांसद नवनीत राणा ने कहा कि डॉ. आंबेडकर केवल भारत ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व के लिए प्रेरणास्रोत हैं. उनके द्वारा दिए गए समता, बंधुता और स्वाभिमान के संदेश को हर व्यक्ति को अपने जीवन में अपनाना चाहिए.
इसके साथ ही राणा दंपति ने शहर के भिमटेकड़ी, उत्तम नगर, संजय गांधी नगर, दरोगा प्लॉट, बेलपुरा तथा बडनेरा के राहुल नगर, अशोक नगर और समता चौक सहित विभिन्न क्षेत्रों में जाकर भी डॉ. आंबेडकर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर अभिवादन किया. इस अवसर पर
भाजपा शहर अध्यक्ष डॉ. नितीन धांडे, रिपाइं नेता डॉ. राजेंद्र गवई, अमरावती शहर पुलिस आयुक्त राकेश ओला, शहर सुधार समिती सभापति राधा कुरील, भाजपा के पूर्व शहर अध्यक्ष किरण पातुरकर, उपमहापौर सचिन भेंडे, सुनिल खराटे, गटनेता नाना आमले, बादल कुलकर्णी, सुनिल काले, ललीत समदुरकर, राजु कुरील, नगरसेविका मधुरा मिलींद कहाले, कौशीक अग्रवाल, आकाश पाटील, सुधीर थोरात, प्रमोद खंडारे, पार्षद मिलींद बांबल, आकाश तायडे, धनराज चक्रे, सुमित कलाने, प्रविण उईके, संदीप कंधारे, प्रतिक शिंदे, राजेश सदाशिवे, नगरसेवक प्रा. प्रशांत वानखडे, नगरसेवक संजय हिंगासपुरे, नगरसेविका व शहर सुधार समिती उपसभापति सुमती ढोके, नगरसेवक अजय जयस्वाल, नगरसेवक किशोर जाधव, नगरसेवक दिपक साहु, नगरसेविका नंदा सावदे, नगरसेवक रजनी डोंगरे, नगरसेविका गौरी मेघवानी, नगरसेविका व शिक्षण सभापति एड. प्रीति रेवणे, नगरसेवक महेश मुलचंदानी, नगरसेवक योगेश विजयकर, नगरसेविका अर्चना पांडे, नगरसेविका प्रियंका पाटणे, नगरसेविका मीरा कांबले सहित अनेकों गणमान्यों की उपस्थिति रही. इसके अलावा गणेशदास गायकवाड, अश्विन उके, गौतम हिरे, नितीन तायडे, प्रविण मोखडे, नितीन बोरेकर, शैलेंद्र कस्तुरे, ज्योति यावलकर, भूषण पाटणे, राजा बांगडे, अविनाश काले, पंकज गायकवाड, ज्योति सैरीसे, शुभम उंबरकर, अशोक पांडे, वंदना जामनेकर, लता अंबुलकर, शोभा किटके, सूरज भटोले, श्रीकांत बिजवे, धर्मेंद्र गुप्ता, राहुल वानखडे, भूषण मेहरे, शुभम गायकवाड, इंद्रजीत गायकवाड, सिद्धार्थ गायकवाड, शंकर चव्हाण आदि उपस्थित थे. कार्यक्रम के माध्यम से डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के विचारों का प्रचार-प्रसार करते हुए समाज में एकता, समता और सेवा का संदेश दिया गया.