मनपा में डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जयंती उत्साहपूर्वक मनाई गई

अमरावती/दि.14- आज अमरावती महानगरपालिका में विश्वरत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की जयंती बड़े उत्साह के साथ मनाई गई. इस अवसर पर महापौर श्रीचंद तेजवानी के शुभहस्तों से महानगरपालिका स्थित डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर सभागार में उनकी प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित कर विनम्र अभिवादन किया गया. कार्यक्रम में उपमहापौर सचिन भेंडे, महानगरपालिका आयुक्त वर्षा लड्डा, स्थायी समिति सभापति अविनाश मार्डीकर, सभागृह नेता चेतन गावंडे, नेता प्रतिपक्ष विलास इंगोले, गटनेता नाना आमले, विधि समिति सभापति स्नेहा लुल्ला, महिला एवं बाल कल्याण समिति सभापति ममता आवारे सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे.
इसके साथ ही नगरसेवक बबलु शेखावत, संजय नरवणे, आशिष अतकरे, धीरज हिवसे, मिलिंद बांबल, प्रमोद महल्ले, चंदू खेडकर, दीपक साहू सम्राट, सचिन वैद्य, इस्माइल लालुवाले, एड. प्रशांत देशपांडे तथा नगरसेविकाएं सुरेखा लुंगारे, स्वाती कुलकर्णी, सोनाली नाईक, नूतन भुजाडे, प्रियंका पाटणे, अर्चना पांडे, अर्चना पाटील, मीनल सवाई, विद्या माटे सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे. इस अवसर पर अतिरिक्त आयुक्त शिल्पा नाईक, उपायुक्त नरेंद्र वानखड़े एवं योगेश पिठे, मुख्य लेखाधिकारी श्यामसुंदर देव, सहायक आयुक्त भूषण पुसतकर, नगर सचिव संदीप वडुरकर, उप अभियंता जयंत काळमेघ, सुरेश रतावा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी बड़ी संख्या में उपस्थित थे.
मनपा में आयोजित कार्यक्रम के पश्चात सभी मान्यवरों ने डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर चौक (इर्विन चौक) पहुंचकर वहां स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान सरजेराव गलपट डॉ. आंबेडकर के वेशभूषा में उपस्थित रहे, जो कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा. कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने डॉ. आंबेडकर के विचारों को आत्मसात करने और समाज में समानता, न्याय एवं बंधुता के मूल्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया.

Back to top button