कांग्रेस नेताओं ने डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जयंती पर किया अभिवादन

अमरावती/दि.14– हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 14 अप्रैल को अमरावती के इर्विन चौक पर भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की जयंती के अवसर पर शहर एवं जिला कांग्रेस कमिटी के नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विनम्र अभिवादन किया गया. इस अवसर पर डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर सौंदर्यीकरण समिति की ओर से विशेष सत्कार समारोह का भी आयोजन किया गया.
कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रबोधनकार संजय आवटे, सांसद बलवंतराव वानखड़े, पूर्व मंत्री एड. यशोमति ठाकुर एवं डॉ. सुनील देशमुख, पूर्व महापौर व मनपा के नेता प्रतिपक्ष विलास इंगोले, कांग्रेस शहराध्यक्ष व पार्षद बबलू शेखावत तथा प्रदेश पदाधिकारी किशोर बोरकर व एड. दिलीप एडतकर सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों की प्रमुख उपस्थिति रही. इस दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता एवं आंबेडकरी समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे. पूरे कार्यक्रम में उत्साहपूर्ण माहौल रहा और सभी ने डॉ. आंबेडकर के विचारों को नमन करते हुए सामाजिक एकता का संदेश दिया.

Back to top button