गुलिस्ता नगर में डेढ लाख रुपए की चोरी

अमरावती/दि.22- नागपुरी गेट थाना क्षेत्र के गुलिस्ता नगर के एक मकान से डेढ लाख रुपए नकद चोरी होने का मामला 21 अप्रैल को सुबह प्रकाश में आया है. इस प्रकरण में पुलिस ने शेख अहमद शेख चांग की शिकायत पर मंगलवार को अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है.
शिकायतकर्ता शेख अहमद यह बेटी के घर चांदूर रेल्वे गया था. बंद मकान को निशाना बनाते हुए अज्ञात चोर ने घर में घुसकर अलमारी में से डेढ लाख रुपए नकद चुरा लिये. मंगलवार को सुबह वापस लौटने पर चोरी का मामला प्रकाश में आया. नागपुरी गेट के थानेदार हनमंत उरलागोंडावार ने शिकायत मिलते ही घटनास्थल पहुंचकर वहां का जायजा किया. मामले की जांच पुलिस आगे कर रही है.

Back to top button