लखाड के निकट दुर्घटना में युवक की मौत

अंजनगांव सुर्जी/दि.25 – पथ्रोट के निकट पायविहीर ग्राम निवासी राहुल रामदास काले नामक युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर में मृत्यु हो गई.
जानकारी के मुताबिक बुधवार की रात अपना काम निपटाकर घर लौटते समय अंजनगांव सुर्जी तहसील के लखाड ग्राम के पास उसकी दुपहिया क्रमांक एमएच-27/ईए-1262 को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में राहुल की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई. दुर्घटना के बाद आरोपी वाहन चालक गाडी लेकर फरार हो गया. गुरुवार को मृतक का अंजनगांव ग्रामीण अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा गया. मृतक के पीछे पत्नी, दो बेटे, दो बेटियों का भरापूरा परिवार है.

Back to top button