दहशत मचा रहे युवक को हथियार के साथ दबोचा

अमरावती/दि.25- हथियार साथ में लेकर मोटर साइकिल पर सवार होकर राजूरा नाका मार्डी रोड पर घुम रहे युवक को क्राइम ब्रांच के दल ने गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी का नाम गजानन नगर निवासी अभिषेक गोविंदराव जाधव (25) है.
जानकारी के मुताबिक क्राइम ब्रांच के निरीक्षक संदीप चव्हाण के साथ पीएसआई गजानन सानुने, जवान दीपक सुंदरकर, सुनील लासुरकर, जहीर शेख, सचिन बहाले, अतुल संभे, सूरज चव्हाण, राजीक रायलीवाले, योगेश पवार का दल पेट्रोलिंग कर रहा था, तब उन्हें जानकारी मिली की एक युवक मार्डी रोड राजुरा नाका परिसर में कोयता लेकर घुम रहा है. यह हथियार उसने दुपहिया की सीट में लटकाया है. पुलिस ने तत्काल वहां पहुंचकर आरोपी अभिषेक जाधव को गिरफ्तार कर हथियार जब्त कर लिया. उसके खिलाफ फ्रेजरपुरा थाने में आर्म एक्ट की धारा 4/25 व मुंबई पुलिस कानून की धारा 135 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

Back to top button