आधी रात को मिले मुख्यमंत्री फडणवीस और उध्दव ठाकरे

प्रकाश आंबेडकर के मीडिया हाउस का दावा

* संजय राउत ने किया टिप्पणी से इंकार
* भाजपा ने कहा- ऐसी कोई भेंट नहीं हुई
मुंबई/ दि.25- वर्षा निवासस्थान पर बुधवार आधी रात मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और शिवसेना ठाकरे गुट के प्रमुख उद्धव ठाकरे की मुलाकात हुई होने की खबर सामने आई है.यह दावा प्रकाश आंबेडकर के ‘प्रबुद्ध भारत’ मीडिया हाउस की ओर से किया गया है.हालांकि इस चर्चा को दोनों पक्षों ने पुष्टि नहीं दी है.सांसद संजय राउत ने भी इस पर टिप्पणी करने से इनकार किया.बैठक हुई या नहीं यह दोनों नेता ही बता सकते हैं, ऐसा राउत ने कहा.
विधान परिषद चुनाव के संदर्भ में यह मुलाकात हुई होने की चर्चा है.विधान परिषद चुनाव निर्विरोध हो, इसके लिए फडणवीस और उद्धव ठाकरे मिले होने की बात कही जा रही है.हालांकि दोनों पक्षों के नेताओं ने इस पर पुष्टि नहीं दी है.यह खबर सही होने का दावा केवल ‘प्रबुद्ध भारत’ मीडिया हाउस ने किया है.
देवेंद्र फडणवीस और उद्धव ठाकरे की यह मुलाकात विधान परिषद के संदर्भ में हुई बताई जा रही है.इस मुलाकात को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है.इस आधी रात की मुलाकात में केवल विधान परिषद की चर्चा हुई या अन्य मुद्दों पर भी बात हुई, इस पर अटकलें लगाई जा रही हैं. बुधवार आधी रात 2 बजे यह मुलाकात हुई होने का दावा किया गया है.एक लाइन में प्रकाश आंबेडकर के ‘प्रबुद्ध भारत’ मीडिया हाउस की ओर से यह दावा किया गया है. देवेंद्र फडणवीस और उद्धव ठाकरे की कोई भी मुलाकात नहीं हुई है.यह झूठी खबर फैलाई गई है.इस तरह की कोई भी मुलाकात नहीं हुई, ऐसी जानकारी बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता नवनाथ बन ने दी.
संजय राउत ने क्या कहा?
देवेंद्र फडणवीस और उद्धव ठाकरे के बीच चर्चा हुई या नहीं, इसका जवाब वही दोनों नेता दे सकते हैं. जब उनसे पूछा गया कि बैठकों की जानकारी आपको है क्या? इस पर राउत ने कहा – अगर जानकारी भी हो तो मैं आपको क्यों बताऊं? राजनीति में बहुत सी बातें होने वाली हैं, मैं क्यों बताऊं? अभी ही उन पर पानी क्यों डालना, ऐसा संजय राउत ने कहा.
संजय शिरसाट का ‘ऑपरेशन टायगर’ पर दावा
शिवसेना नेता और मंत्री संजय शिरसाट ने ‘ऑपरेशन टायगर’ पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, हमारे संपर्क में कई लोग हैं, सही समय पर राजनीतिक भूकंप आएगा. हम ‘ऑपरेशन टायगर’ कर रहे हैं ऐसा कोई मामला नहीं है.पहले भी हमने स्पष्ट किया है कि कोई बैठक नहीं हुई.जिस दिन ऑपरेशन करना होगा, वह ऐसे बताकर नहीं किया जाता.हमारे संपर्क में कई लोग हैं, यह मैं नकारता नहीं.लेकिन सही निर्णय कब लेना है, यह एकनाथ शिंदे तय करेंगे.अभी के समय में ऑपरेशन टायगर करने की स्थिति नहीं है.सही समय पर सही निर्णय होगा और तब महाराष्ट्र में बड़ा राजनीतिक भूकंप देखने को मिलेगा, ऐसा उन्होंने कहा.

Back to top button