रोहित पवार अचानक बागेश्वर महाराज से नाराज
आइंदा महाराष्ट्र में नहीं दिखाई देना चाहिए

* शिवाजी महाराज के कथित अपमान का आरोप
पुणे/ दि.25- बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री उर्फ बागेश्वर बाबा ने छत्रपति शिवाजी महाराज के बारे में कथीत रूप से विवादित बयान देेने की खबर के बाद बड़ा विवाद खड़ा किया जा रहा हैं. नागपुर में भारत दुर्गा शक्तिस्थल शिलान्यास कार्यक्रम में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बोल रहे थे.इस कार्यक्रम में सरसंघचालक मोहन भागवत, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी समेत कई मान्यवर और संत मौजूद थे. उनके सामने ही बागेश्वर बाबा ने कथित रूप से यह बयान देने की चर्चा हैं. उस पर राष्ट्रवादी शरद पवार के नेता, विधायक रोहित पवार ने धीरेंद्र शास्त्री महाराज को चेतावनी दे डाली हैं.
छत्रपति शिवाजी महाराज युद्ध करते-करते बहुत थक गए, मतलब उन्हें लगा कि हम थक गए हैं.एक दिन वे रामदास स्वामी के पास गए.उन्होंने मुकुट उतारा और नीचे रख दिया.अब हमें युद्ध नहीं लड़ना है.यह मुकुट आप संभालिए, यह राजपाट आप संभालिए.आपकी आज्ञा से हम चलेंगे.हमसे युद्ध नहीं लड़ा जा रहा.हम बहुत थक गए हैं.अब हमें आराम चाहिए.हमें विश्राम चाहिए.कुछ दिन हम कुछ भी नहीं करना चाहते ऐसा बयान बागेश्वर बाबा ने दिया.
शिवराय ने मन की बात कहने के बाद रामदास स्वामी मुस्कुराए. उन्होंने कहा ठीक है.तुम हमारे कौन हो? शिवाजी महाराज ने कहा कि हम आपके शिष्य हैं.फिर हम कौन हैं? तब शिवाजी महाराज ने कहा कि आप हमारे गुरु हैं.फिर शिष्य का कर्तव्य क्या? ऐसा सवाल रामदास स्वामी ने पूछा. उस पर जो गुरु आज्ञा देगा उसका पालन करना शिष्य का कर्तव्य है, ऐसा रामदास स्वामी ने कहा.रामदास स्वामी ने मुकुट उठाया और महाराज के सिर पर रखा.आज से मेरा राज्य है.मैं राज्य चलाऊंगा.आपको संचालन करना है ऐसा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा.
‘यह ढोंगी आगे महाराष्ट्र में दिखाई नहीं देना चाहिए’
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के इस बयान का महाराष्ट्र में विरोध शुरू हो गया है.शिवराय थक गए और राजपाट समर्थ को दे दिया, यह तथाकथित बागेश्वर नामक ढोंगी का बयान बेहद आक्रोशजनक है.इससे पहले भी इस ढोंगी सहित उसके कुछ साथियों ने जगद्गुरु संत तुकोबाराय, संत ज्ञानेश्वर माउली और पूरी संत परंपरा के बारे में जहर उगला था ऐसा रोहित पवार ने कहा. इसका ज्यादा दुख है.शिवछत्रपति का अपमान करने वाले ढोंगी बागेश्वर पर महाराष्ट्र में प्रतिबंध लगाया जाए.यह ढोंगी आगे महाराष्ट्र में दिखाई नहीं देना चाहिए, नहीं तो ढोंगी बागेश्वर के साथ सरकार को भी महंगा पड़ेगा ऐसी चेतावनी रोहित पवार ने दी है.





