दसवीं, बारहवीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर!
क्या रिजल्ट में होगी देरी?

पुणे/ दि.25- उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने 10वीं बोर्ड का रिजल्ट शनिवार (25 अप्रैल) को जारी कर दिया है.लेकिन इधर महाराष्ट्र बोर्ड के 10वीं, 12वीं के रिजल्ट कब आएंगे, इसकी प्रतीक्षा में छात्र और अभिभावक हैं.10वीं, 12वीं के रिजल्ट को लेकर बड़ी खबर सामने आई है.इस बार रिजल्ट देर से आने की संभावना है.बोर्ड के कर्मचारी आंदोलन का असर 10वीं, 12वीं के रिजल्ट पर पड़ने की संभावना है.28 अप्रैल से महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक व उच्च माध्यमिक शिक्षक मंडल के कर्मचारियों ने कामबंद आंदोलन की चेतावनी दी है.
शिक्षण मंडल की पदोन्नति और बदली 2 साल से बढ़ाकर 4 से 6 साल करने से कर्मचारी नाराज हैं, इसलिए महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक व उच्च माध्यमिक शिक्षक मंडल के कर्मचारियों ने आंदोलन का रास्ता अपनाया है.अगर आंदोलन पर समाधान नहीं निकला तो रिजल्ट का काम अटकने की संभावना जताई गई है.





