मुंबई के मरीन ड्राइव पर तड़के भीषण हादसा
तेज रफ्तार बाइक की टक्कर में तीन लोगों की मौत

मुंबई/ दि.27- दक्षिण मुंबई के मरीन ड्राइव पर सोमवार सुबह एक तेज रफ्तार बाइक ने एक पैदल यात्री को टक्कर मार दी, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई, ऐसी जानकारी पुलिस ने दी. समाचार एजेंसी ने इस संबंध में खबर दी है.
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना सुबह 5:40 बजे के आसपास एन. एस. रोड पर ‘पारसी जिमखाना’ जंक्शन सिग्नल पर हुई. बाइक सवार अपनी मोटरसाइकिल बेहद लापरवाही से चला रहा था और उसके पीछे एक महिला बैठी थी. बाइक सवार ने सिग्नल की अनदेखी की और पैदल यात्री को जोरदार टक्कर मार दी. इस टक्कर में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई. मुंबई पुलिस इस घटना की जांच कर रही है और दुर्घटना किस कारण से हुई, इसका पूरा विवरण अभी सामने नहीं आया है.
मरीन ड्राइव पर आखिर क्या हुआ?
मुंबई के मरीन ड्राइव पर आसपास रहने वाले कई नागरिक मॉर्निंग वॉक के लिए आते हैं. उसी तरह एक बुजुर्ग व्यक्ति बुजुर्ग व्यक्ति मॉर्निंग वॉकके लिए आए थे. तभी लापरवाही से आई एक बाइक ने उस बुजुर्ग व्यक्ति को टक्कर मार दी. साथ ही, अन्य दो स्कूटरों को भी इस बाइक ने टक्कर मारी. इस तिहरे हादसे में बाइक पर सवार दोनों और पैदल चल रहे बुजुर्ग व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय बचाव दल ने घायलों को नजदीकी जे. टी. अस्पताल में भर्ती कराया. लेकिन इलाज से पहले ही तीनों की मौत हो गई. यह घटना एन.एस रोड के उत्तर दिशा वाले मार्ग पर सुबह 5:40 बजे के आसपास हुई. चक01एङ6366 इस रजिस्ट्रेशन नंबर की यह मोटरसाइकिल होने का दावा फ्री प्रेस जर्नल ने किया है.