5 सरपंच विजयी, 2 निर्विरोध चुने गये

12 ग्राम पंचायतों में चुनाव

* उप चुनाव में भी जीते 7 सदस्य
अमरावती/दि.1- जिले के एक दर्जन ग्राम पंचायतों मेें उप चुनाव की मतगणना बुधवार सुबह 10 बजे प्रारंभ की गई. 7 सरपंच और 7 सदस्य चुने गये. हरिसाल में अनुसूचित जाति प्रवर्ग के अक्षय दारशिंबे, खापरखेडा में नारायण सावलकर और गौरखेडा बाजार में अनुराधा बेलसरे विजयी हुई. चांदुरवाडी में ओबीसी महिला आरक्षित सीट से रीता वडकर और वणी मंदापुर से अश्विनी इंगोले सरपंच चुनी गई है. टाकरखेडा पूर्णा में आशा राजू पवार और बेलोना में जयश्री प्रवीण धोटे सीधे सरपंच निर्विरोध चुनी गई.
उपचुनाव में विजयी सात सदस्य
जवला बु. ग्राम पंचायत में गिरीश तुरखेडे, डोंगरगांव में सुधीर कावरे, भोंडी लावा में नानकराम पटोरकर, सावनेर में राजेंद्र रामटेके, शिवणी बु. में मनीषा भटकर, खोलापुर में रवीन्द्र बोरेकर, सै. आरीफ सै. सादिक और मनीमपुर में देवेश मोहोड, विजयी रहे. पहले ही 34 सदस्य निर्विरोध चुने जा चुके हैं. उल्लेखनीय है कि बुधवार सुबह काउंटिंग शुरू की गई. घंटे भर के अंदर परिणाम घोषित किए गये.

Back to top button