अज्ञात वाहन की टक्कर में रेमण्ड कंपनी के कर्मचारी की मौत

गाडगे नगर थाना क्षेत्र के अर्जुन नगर टी-पॉईंट की घटना

अमरावती/दि.2 – कंपनी में प्रोजेक्ट सक्सेस होने पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर रात के समय दुपहिया वाहन से घर लौट रहे कंपनी के एक कर्मचारी को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में संबंधित कर्मचारी की मृत्यु हो गई. यह घटना गाडगे नगर थाना क्षेत्र के अर्जुन नगर टी-पॉईंट पर घटित हुई. हादसे में मृत कर्मचारी का नाम गौतम कुमार सिंग है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु की है.
जानकारी के मुताबिक गौतमकुमार सिंग यह नांदगांव पेठ एमआईडीसी के रेमण्ड कंपनी में काम करता था. कंपनी में प्रोजेक्ट सक्सेस होने पर स्नेहभोज का कार्यक्रम मधुसुदन कालोनी नाईक हाउस में रखा गया था. इस निमित्त गौतम कुमार यह उस कार्यक्रम में शामिल होने गया था. कार्यक्रम निपटने के बाद वह अपने दुपहिया वाहन क्रमांक एमएच-27/एक्यू-9812 से घर लौट रहा था, तब अर्जुन नगर टी-पॉईंट पर अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में गौतम कुमार गंभीर रुप से घायल हो गये. उसे तत्काल पीडीएमसी अस्पताल में भर्ती किया गया. जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई. गाडगे नगर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ बीएनएस की धारा 106 (1) और एमवी एक्ट की धारा 134, 187 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु की है.

Back to top button