बारामती से सुनेत्रा पवार 2.18 लाख वोटो की लीड से विजयी
देश में सर्वाधिक लीड से जीतने का बनाया रिकार्ड

* बारामती व राहुरी उपचुनाव के नतीजे घोषित
* राहुरी में भाजपा के अक्षय कर्डीले रहे विजयी
मुंबई / दि. 4- बारामती व राहुरी इन दो महत्वपूर्ण निर्वाचन क्षेत्रों में कराए गये उपचुनाव के नतीजे आज घोषित हुए. बारामती में दिवंगत मुख्यमंत्री अजीत पवार के निधन पश्चात रिक्त हुई सीट पर अजीत पवार गुट वाली राकापा द्बारा डेप्युटी सीएम सुनेत्रा पवार को मैदान में उतारा गया था. जिन्होंने 2 लाख 18 हजार 930 वोटों से जीत दर्ज की. साथ ही देश के राजनीतिक इतिहास में एक नया रिकार्ड बनाया.
वहीं दूसरी ओर राहुरी निर्वाचन क्षेत्र में भी एकतरफा भीडंत देखी गई. यहां पर विधायक शिवाजीराव कर्डीले के निधन की वजह से कराए गये उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी अक्षय कर्डीले ने 1 लाख 39 हजार 212 वोट हासिल किए और शरद पवार गुट वाली राकांपा के प्रत्याशी गोविंद मोकाटे को पराजित किया.





