डीसीएम शिंदे ने दी सुनेत्रा पवार को भी बधाई दी
हेमंत विश्व शर्मा को कामाख्या का आशीर्वाद

* बीजेपी की तीन राज्यों में विजय पर हर्ष
मुंबई/दि.4- दो लाख से अधिक मतों के अंतर से निर्वाचित होने पर उपमुख्यमंत्री सुनेत्राताई पवार को हार्दिक बधाई. बारामती के लोगों ने सुनेत्रा पवार को रिकॉर्ड मतों से विजयी बनाकर अजितदादा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की है. उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बीजेपी की बडी जीत पर भी हर्ष व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि,
पश्चिम बंगाल में काली माता और असम में कामाख्या देवी का आशीर्वाद भाजपा को मिला है. ‘असम में विजय आसान है, सिर्फ भाजपा ही पहचान है’ यह घोषणा एक बार फिर सही साबित हुई है. भारतीय जनता पार्टी लगातार तीसरी बार असम में सत्ता में आने जा रही है. देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मजबूत गृह मंत्री अमित शाह के विज़न पर असम की जनता ने फिर से विश्वास जताया है. मुख्यमंत्री डॉ. हेमंत विश्व शर्मा के विकास कार्यों और उनकी नीतियों पर जनता ने फिर भरोसा दिखाया है. इसलिए मेरे मित्र हिमंत बिस्वा सरमा को शुभकामनाएं ऐसा एकनाथ शिंदे ने अपनी पोस्ट में कहा है.
आज का दिन भाजपा के लिए ऐतिहासिक दिन है. पश्चिम बंगाल में पहली बार कमल खिल गया है. देश के लोकप्रिय और यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा ने ममता दीदी को पराजय की ‘झालमूडी’ खिलाई है.
* सुनेत्रा पवार के विजय पर एकनाथ शिंदे
दो लाख से अधिक मतों के अंतर से निर्वाचित होने पर उपमुख्यमंत्री सुनेत्राताई पवार को हार्दिक बधाई. बारामती के लोगों ने सुनेत्राताईं को रिकॉर्ड मतों से विजयी बनाकर अजितदादा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की है. स्वर्गीय अजितदादा पवार ने बारामती के विकास और प्रगति का जो सपना देखा था, उसे सुनेत्राताई पूरा करेंगी, इसमें कोई संदेह नहीं ऐसा एकनाथ शिंदे ने अपनी पोस्ट में कहा है.





