सीएम फडणवीस के कारण परतवाडा प्रकरण में एक्शन

तत्कालीन एसपी कार्रवाई करने से बच रहे थे

* सांसद अनिल बोंडे का बडा आरोप
* केस की पीडिता की संख्या पर सवाल उठाने वालों की निकाली इज्जत
* नये एसपी निकेतन कदम से दो पुलिस कर्मियों पर एक्शन की मांग
अमरावती/दि.5 – राज्यसभा सांसद और बीजेपी नेता डॉ. अनिल बोंडे ने आज दावा किया कि, परतवाडा का अयान यौन शोषण प्रकरण तत्कालीन एसपी द्वारा कार्रवाई में आनाकानी की जा रही थी. वह तो सीएम देवेंद्र फडणवीस और पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले के निर्देश पर आरोपियों पर एक्शन हुआ. डॉ. बोंडे ने इसे संगठित और सुनियोजित अपराध की संज्ञा देकर कडी कार्रवाई की मांग दोहरायी. उन्होंने परतवाडा के थानेदार सुरेश म्हस्के और खुफिया के कर्मचारी अब्दूल नाजीम की जांच कर उन पर भी कार्रवाई करने की मांग आज नये पुलिस अधीक्षक ग्रामीण निकेतन कदम को निवेदन देकर की. एसपी से चर्चा पश्चात पत्रकारों से बातचीत में सांसद बोंडे ने उपरोक्त बडा दावा किया.
* यह संगठित अपराध, बडे एक्शन की दरकार
सांसद बोंडे ने दावा किया कि, परतवाडा यौन शोषण प्रकरण बहुत बडी साजिश का हिस्सा है. ऐसा ही मामला कोल्हापुर में भी उजागर हुआ है. सोशल मीडिया के जरिए यहां के वीडियो वहां और वहां के वीडियो यहां वायरल किये जाते हैं. इसमें भी वीडियो वायरल करने वाले आरोपियों के खाते में पैसे आने का आरोप उन्होंने किया और सभी खातों की जांच की मांग रखी. सांसद बोंडे ने आरोप किया कि, यह संगठित अपराध का बहुत घिनौना केस है. इन पर बडे एक्शन की आवश्यकता है. उन्होंने परतवाडा के निरीक्षक सुरेश म्हस्के और खुफिया में कार्यरत कर्मचारी अब्दूल नाजीम पर एक्शन लेने की मांग इस समय पुलिस अधीक्षक कदम से की.
* म्हस्के ने दबाया प्रकरण
डॉ. अनिल बोंडे ने आरोप लगाया कि, परतवाडा के प्रकरण को दबाने की कोशिश की. एसआईटी बनने के बाद भी दो दिनों तक अयान और उजेर की थानेदार म्हस्के ने आवभगत की. उपरान्त एसपी विशाल आनंद को पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने फोन लगाया, तब इस प्रकरण की कडी जांच पडताल शुरु हुई. वीडियो और फोटोग्राफ प्रकरण का संपूर्ण शहर में नेटवर्क फैला होने का आरोप लगाकर राज्यसभा सदस्य डॉ. बोंडे ने दावा किया कि, स्नैप चैट के माध्यम से लडकियों से संपर्क होता और अन्य शहरों से भी अचलपुर में वीडियो भेजे जाते. नेटवर्क और नैक्सीन का जाल बाहर नहीं आ सका. इसके लिए थानेदार म्हस्के को उन्होंने जिम्मेदार बताया. डॉ. बोंडे ने यह भी कहा कि, अब्दूल नाजीम 7 वर्षों से परतवाडा-अचलपुर में कार्यरत है और उसे परतवाडा के अयान प्रकरण की पूरी मालूमात रहने पर भी उसने कोताही बरती. घोर लापरवाही बरती. उस पर एक्शन की डिमांड सांसद बोंडे ने की.
* तत्कालीन एसपी कर रहे थे टालमटोल
अमरावती के पूर्व पुलिस अधीक्षक विशाल आनंद पर परतवाडा के गंभीर प्रकरण में जांच और कार्रवाई से आनाकानी करने का बडा आरोप सांसद बोंडे ने किया. उन्होंने दावा किया कि, मुख्यमंत्री कार्यालय और पालकमंत्री के हस्तक्षेप के बाद विशाल आनंद ने कार्रवाई की. उन्होंने प्रकरण में अब तक अयान और उजेर सहित 9 लोगों के पकडे जाने का उल्लेख कर संपूर्ण गिरोह का काम होने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि, इसकी जांच के लिए संपूर्ण डेडीकेटेड अधिकारी की आवश्यकता है.
* कितनी लडकियां पर बिफरे
सांसद अनिल बोंडे इस प्रकरण में अब तक 9 लडकियों द्वारा शिकायत दिये जाने और चर्चा में 180 लडकियां पीडित होने संबंधित प्रश्न पर तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि, पीडिता की संख्या को लेकर सवाल उठाने वालों को शर्म नहीं आती. पीडिता के साथ न्याय होना चाहिए. सांसद बोंडे ने कहा कि, लडकियां अल्पसंख्यक है या बहुसंख्यक, यह विषय मायने नहीं रखता. लडकियां 14, 15, 16 वर्ष की नाबालिग है और उन्हें फंसाया गया है. यह बहुत घिनौना काम है. इस विषय में संगठित गुन्हेगारी का बडा मामला है. इस पर कडा और तत्काल एक्शन लिये जाने की मांग सांसद बोंडे ने इस समय की.

Back to top button