राम साई हार्ट एंड मैटर्निटी अस्पताल का लोकार्पण
अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस हॉस्पिटल, 24 घंटे इमरजेंसी सेवा उपलब्ध

* तीन डॉक्टरों की टीम का मिलेगा मरीजों को लाभ
अमरावती/दि.11– शहर के प्रसिध्द युवा हदय रोग विशेषज्ञ डॉ. नीलेश चांडक, प्रसूति व स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. माधुरी चांडक- सोमानी तथा पीडियाट्रिशियन डॉ. आनंद वर्मा द्बारा स्थापित अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त राम साई हार्ट एंड मैटर्निटी अस्पताल का रविवार को पारिवारिक माहौल में लोकापर्ण किया गया. इस अवसर पर चिकित्सा क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों ने उपस्थिति दर्ज कर चांडक व वर्मा परिवार को शुभकामनाएं दी.
स्थानीय नवाथे प्लॉट के पीछे शिलांगण रोड पर हेमराजानी पेट्रोल पंप के ठीक बगल में निर्मित राम साई हाई एंड मैटर्निटी अस्पताल के संदर्भ में डॉ. चांडक दंपत्ति ने बताया कि अस्पताल में इमरजेंसी एंजियोग्राफी/ एंजियोप्लास्टी, पसमेकर व अन्य कार्डिएक इंटरवेंशन, ईसीजी, 2 डी इको,टीएमटी, आईसीयू/ क्रिटिकल केयर, प्रिऑपरेटिव फिटनेस , कार्डिक रिहॅबिलीटेशन, हार्ट डिसीज प्रिवेंशन , हृदय संबंधी व्यायाम जैसी सुविधाएं उपलब्ध रहेगी.
रविवार के आयोजित लोकार्पण समारोह में परिवार के वरिष्ठ राजेद्र प्रसाद सोमानी, राधेश्याम सोमानी, कंचन सोमानी, विद्या सोमानी, विद्या सोमानी, नंदा चांडक द्बारा सर्वप्रथम भगवान गणेश की पूजा अर्चना कर विधि विधान से ईश्वर का आशीर्वाद लेते हुए इस अस्पताल का पारिवारिक माहौल में लोकार्पण किया गया. इस अवसर पर डॉक्टर पंजाबराव देशमुख मेमोरियल मेडिकल कॉलेज के तथा हॉस्पिटल के डीन डॉ ए टी देशमुख, पूर्व प्राचार्य डॉ. पद्माकर सोमवंशी, रिम्स अस्पताल के संचालक डॉ. श्याम राठी आदि प्रमुखता से उपस्थित थे. इन मान्यवरों के हाथों अस्पताल के लोकार्पण अवसर पर फीता काटकर शुभारंभ किया गया. इसके साथ ही चांडक दंपत्ति के साथ वर्मा परिवार को भी शुभकामनाएं दी गई.
इस अवसर पर गोविंद सोमानी, स्मिता सोमानी, गोपाल सोमानी, आनंद सोमानी,सोनाली सोमानी, रूचा सोमानी, रीना मालानी, प्रशांत मालानी, योगेश चांडक, मधुरा चांडक, कोमल सिकची, प्रमोद करवा, नारायण करवा, डॉ. कल्पना राठी, डॉ. पूनम राठी, डॉ. प्रसन्ना राठी, डॉ. सुयोग राठी, डॉ. दिनेश पहलाजानी, डॉ. अमित भस्मे, डॉ. कोमल वर्मा,डॉ. राधेश्याम मालानी, डॉ. शुभम मालानी, डॉ. नीरल राघानी, रोटरी मिटाउन के पूर्व अध्यक्ष महेंद्र भूतडा , अमित मंत्री के साथ बडी संख्या में डॉक्टर तथा समाज बंधुओं ने उपस्थिति दर्ज कर चांडक दंपत्ति को शुभकामनाएं दी.





