नितिन धांडे के जन्मदिन समारोह में उपस्थित रहेंगे पालकमंत्री

शाम 5 बजे अमरावती पहुंच रहे

अमरावती/दि.11 – भाजपा शहर जिलाध्यक्ष डॉ. नितिन धांडे के आज जन्मदिवस उपलक्ष्य मित्र परिवार द्वारा आयोजित अभीष्टचिंतन समारोह में जिले के पालकमंत्री और प्रदेश के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले मुख्य अतिथि होंगे. आज ही शाम 7.30 बजे मोर्शी रोड के सांस्कृतिक भवन में उक्त समारोह आयोजित है. सभी दलों के प्रमुख नेता, पदाधिकारी समारोह में सहभागी होनेवाले हैं.
पालकमंत्री के निजी सचिव प्रवीण घुगल ने बताया कि, पालकमंत्री बावनकुले सीधे कार्यक्रम हेतु सांस्कृतिक भवन पधारेंगे. वे नागपुर से कार द्वारा अमरावती आ रहे है. कार्यक्रम पश्चात कार से ही नागपुर के लिए प्रस्थान करेंगे.

Back to top button