विलायतपुरा दानाखोरी की वर्षो पुरानी जर्जर विद्युत तारें बदली
विधायक प्रवीण तायडे के प्रयास सफल

अचलपुर/दि.12– शहर के विलायतपुरा दानाखोरी क्षेत्र में वर्षो से जर्जर विद्युत तारों के कारण नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड रहा था. पुरानी बिजली लाइन के चलते यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही थी तथा किसी भी समय दुर्घटना की आशंका बनी हुई थी.
इस गंभीर समस्या को भाजपा ओबीसी मोर्चा के महेश देशमुख ने विधायक प्रवीण तायडे के माध्यम से लगातार महावितरण के अधिकारियों तक पहुंचाया. विधायक तायडे ने अचलपुर महावितरण के कार्यालय से चर्चा कर समस्या के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए. इसके बाद महावितरण ने पुराने और खतरनाक विद्युत तारों को हटाकर नये सुरक्षित केवल लगाने का कार्य पूरा किया.
इस नई व्यवस्था शुरू होने से क्षेत्र के नागरिकों मेें राहत और खुशी का माहौल है. विलायतपुरा दानाखोरी क्षेत्र के नागरिकों ने इस समस्या के समाधान के लिए विधायक प्रवीण तायडे तथा भाजपा ओबीसी मोर्चा के महेश देशमुख के प्रयासों की सराहना करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया.





