डॉ. रोमा बजाज को मात्रु सम्मान
विश्व मांगल्य सभा द्वारा विशेष कार्यक्रम

अमरावती/दि.13– विश्व मांगल्य सभा द्वारा हाल ही में शेगाव स्थित संत गजानन महाराज इंजीनियरिंग कॉलेज सभागृह में कार्यक्रम का आयोजन किया गया.सप्त मात्रु का सम्मान समारोह में डॉ. रोमा राजेश बजाज को मातृ सम्मान से गौरवान्वित किया गया.
या देवी सर्वभूतेषु बुद्धि रूपेण संस्थिता इस दिव्य भाव को साकार करते हुए विश्व मांगल्य सभा द्वारा मात्रु संस्कार समागम के तहत माताओं का सम्मान किया गया. अपने ज्ञान, विवेक और मार्गदर्शन से समाज को दिशा देने का जो कार्य डॉक्टर रोमा बजाज ने किया है वह प्रेरणादाई बल्कि आने वाली पिढियो के लिए पथप्रदर्शक है. इसलिए उनका विशेष गौरव किया गया. विश्व मांगल्य सभा के सभाचार्य आचार्य स्वामी जितेंद्र नाथ महाराज के हाथों यह सम्मान प्रदान किया गया. इस अवसर पर विशेष अतीथी के रूप में राज्यसभा सांसद डॉक्टर अनिल बोंडे, पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ,विधायक डॉ. संजय कुटे,विश्व मांगल्य सभा की राष्ट्रीय सेवा संगठन मंत्री गायत्री लोमटे, राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा खंडेलवाल, विदर्भ प्रांत अध्यक्ष माधुरी लेधे, उपस्थित थी.मातृशक्ति के के रूप में डॉक्टर रोमा बजाज को सम्मानित किया गया. इस अवसर पर प्रमुख वक्ता के रूप में अमरनाथ श्राइन बोर्ड के सुरेश हावरे, प्रसिद्ध उद्योगपति पद्मेश गुप्ता, अकोला विभाग संघ चालक नरेंद्र देशपांडे अनुराधा गुप्ता ने विशेष मार्गदर्शन किया. समारोह दौरान स्मरणीका का लोकार्पण , सामूहिक संत गजानन महाराज बावनी पठन, समग्र भारतीय जीवन चरित्र पर आधारित प्रदर्शनी, शौर्य, धैर्य आत्म शक्ति संरक्षण प्रदर्शन, प्रभात फेरी का आयोजन किया गया था. समारोह का आयोजन विश्व मांगल्य सभा की प्रभारी विदर्भ प्रांत अंजलि देव, विदर्भ प्रांत संयोजक डॉक्टर पूजा चौहान, कल्याणी पांडे ,दीप्ति कुलकर्णी व उनकी टीम ने किया था .
पुरस्कारों की श्रृंखला में एक और मोती
डॉ. रोमा राजेश बजाज को अब तक अनेक पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है. पुरस्कारों की इस श्रृंखला में एक मोती के रूप में मात्रु सम्मान जुड़ गया है. इसके पूर्व अहिल्यादेवी होलकर पुरस्कार, दिल्ली में लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से नवाजा गया. सामाजिक और चिकित्सा क्षेत्र में सदैव सक्रिय रहने वाली डॉक्टर रोमा बजाज आयुष मंत्रालय संलग्न शहर सचिव है .सिंधी महिला समाज की अध्यक्ष, भारतीय सिंधु सभा महिला विंग की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ,भाजपा महिला मोर्चा उपाध्यक्ष ,भाजपा नेचुरोपैथी सेल की सदस्य ,महाराष्ट्र सिंधी साहित्य अकादमी की पूर्व सदस्य एवं संजीवनी नेचरोपैथी योगिक साइंस फाउंडेशन की संचालिका है.डॉ. रोमा बाजार द्वारा पिछले तीन दशक में किए गए सेवाभावी कार्य ,उपक्रमों और सामाजिक सेवा के चलते उन्हें अनेको पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है.





