विधायकों के पीए और ड्राइवर की बल्ले-बल्ले

अब मिलेंगे प्रति माह 40 और 30 हजार

अमरावती/दि.19 – राज्य सरकार ने प्रदेश के सभी विधायकों के निजी सहायक एवं वाहन चालकों के मानधन को बढा दिया है. यह जानकारी मंत्री चंद्रकांत दादा पाटिल ने दी. उन्होंने बताया कि, विधायकों के पीए को अब प्रति माह 30 के बजाए 40 हजार रुपए और वाहन चालक को 20 हजार के स्थान पर 30 हजार रुपए मानधन दिया जाएगा. गत 1 अगस्त से यह नई मानधन श्रेणी लागू हो जाने की जानकारी भी संसदीय मंत्री ने मीडिया को दी.

Back to top button