लॉन्ड्री व्यवसाय पर वाकोडकर ने दिए टिप्स

महाराष्ट्र राज्य धोबी परीट समाज

अमरावती/दि.19 – महाराष्ट्र राज्य धोबी परीट समाज महासंघ सर्वभाषी, संत गाडगेबाबा सेवा संस्था और जिला डेबूजी धोबी समाज ने संयुक्त रूप से कठोरा नाका स्थित श्री संत गाडगेबाबा मंदिर में प्रमोद वाकोडकर का लॉड्री व्यवसाय मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन सफल किया. वाकोडकर ने आधुनिक यंत्रों की सहायता से अपनी व्यवसाय को बढाने के टिप्स इस समय दिए. उन्होंने कई बातें विस्तार से समझाई.
बीजेपी नेता किरण पातुरकर ने समाज के लिए आवश्यक योजनाओं के लिए एकजुट होने का आवाहन किया. शासन स्तर पर सहयोग का आश्वासन दिया. कार्यक्रम के अध्यक्ष डी.डी. सोनटक्के ने समाज की दशा और दिशा पर अभ्यासपूर्ण मार्गदर्शन किया. इस समय दत्तराव धोंगडे, मदन गाजले, रमेश धोटे, ओम बुंदेले, रीता मोकलकर, सुलभा रेवतकर, शरद सरदार, रामदास भाग्यवंत, पापाजी चंदेले, सचिन चंदन, सतीश मोकलकर, विनोद बाभुलकर, संदीप रोहणकर, संजय किल्लेकर सहित समाज बांधव बडी संख्या में उपस्थित थे. कार्यक्रम को सफल बनाने महेन्द्र किल्लेकर, चंद्रकांत किल्लेकर, महेश किल्लेकर,सुरेश गारले, सुनील बोने, गामाजी बुंदेले, कृष्णकांत श्रीवास, राजकुमार कनोजिया, राजू बुंदेले, आनंद लुंगीकर, लवलेश चंदेले, अशोक मोतीवाले, दिनेश गारले, दिनेश माहुलकर ने परिश्रम किया. संचालन रामदास भाग्यवंत ने किया. आभार राजेश गवली ने माना.

Back to top button