बीजेपी से इलेक्शन लडेंगे राष्ट्रवादी के 22 विधायक
रोहित पवार का बडा दावा

* प्रदेश में सियासी हलचल
पुणे/दि.13- सत्ताधारी और विपक्ष के बीच पिछले कुछ दिनों से आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे राज्य की राजनीति गरमाई हुई नजर आ रही है. इसी बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने एक बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) के नेता सुनील तटकरे और प्रफुल पटेल राष्ट्रवादी के 22 विधायकों के साथ भाजपा से चुनाव लड़ने वाले हैं. उनके इस दावे से राज्य की राजनीति में बड़ी हलचल मच गई है.
* रोहित पवार ने यह कहा
चाहे सुनील तटकरे हों या प्रफुल पटेल, ये किसी भी हालत में भाजपा से चुनाव लड़ने वाले हैं. यह पहले से तय हो चुका है और 22 विधायकों का भी तय हो चुका है. इसके साथ ही उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के कुछ विधायकों का भी तय हो चुका है. भाजपा ने यह ट्रैप लगाया है और कई विधायक इस ट्रैप में फंस चुके हैं, ऐसी चर्चाएं लोगों के बीच चल रही हैं, ऐसा रोहित पवार ने कहा.
* अजित पवार गुट के नेताओं को जवाब
मुझ पर ज्योतिष का धंधा शुरू करने का आरोप सत्ता में शामिल दो अलग-अलग दलों के नेताओं ने लगाया. लेकिन यही दोनों दलों के नेता ढोंगी अशोक खरात मामले में पूरी तरह फंसे हुए हैं. ‘बात निकली है तो दूर तक जाएगी’, इसलिए सिर्फ चमकने के लिए हवा में पतंगबाजी नहीं करनी चाहिए. अगर बोलने का इतना ही शौक है तो सबूतों के साथ मुद्दों पर बात करनी चाहिए! लेकिन ऐसी हिम्मत नहीं होने के कारण इन नेताओं के लिए चुप रहना ही ज्यादा सुविधाजनक है, ऐसा भी रोहित पवार ने एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए कहा.





