अमरावती क्राईम ब्रांच की बडी कार्रवाई
27 ग्राम एमडी ड्रग्ज के साथ आरोपी दबोचा

* गाडगे नगर थाना अंतर्गत साहू बाग में इलियास अली धरा गया
अमरावती/दि.13 – गाडगे नगर थाना अंतर्गत साहू बाग विलास नगर में शहर अपराध शाखा की टीम ने आज बडी कार्रवाई करते हुए आरोपी को एमडी ड्रग्ज के साथ दबोचा. गिरफ्तार आरोपी इलियास अली मेहबूब अली (40, अन्सार नगर, वाडी गवलीपुरा) से 27 ग्राम मेफेड्रोन बरामद करने का दावा पुलिस टीम ने किया है. ड्रग्ज की कीमत 4 लाख से अधिक बताई जा रही है.
पुलिस ने आरोपी की एक्टीवा मोपेड जब्त की है. जानकारी के अनुसार अपराध शाखा को सूचना मिली थी कि, मेफेड्रोन का तस्कर उपरोक्त घटनास्थल के पास आ रहा है. तुरंत क्राईम ब्रांच ने जाल बिछाया. आरोपी इलियास के एक्टीवा मोपेड पर वहां पहुंचते ही उसे रोका गया और तलाशी में एमडी बरामद हुई. अपराध शाखा लगतार शहर के नशे के कारोबार पर लगाम कसने एक्टीव है. आज की कार्रवाई से विलास नगर इलाके में हडकंप मच गया. उधर पुलिस ने दावा किया कि, वह आरोपी इलियास अली के पास मेफेड्रोन कहां से आई और इसके पीछे अन्य कौन जुडे हुए हैं. उनका पता लगाने की कोशिश कर रही हैं. शहर में पहले भी बडी मात्रा में मेफेड्रोन तस्करी पकडी गई है. इसे तस्कर और पैडलर म्याउ-म्याउ ड्रग्ज के नाम से भी पुकारते हैं. सीपी और एसपी दोनों ही नशीले पदार्थों के खिलाफ कडे अभियान की घोषणा कर चुके हैं.





