सुरक्षा नंबर प्लेट की अवधि 30 जून तक बढाई

परिवहन मंत्री की बडी घोषणा

मुंबई./दि.14 – पुराने वाहनों को उच्च सुरक्षा पंजीयन क्रमांक अर्थात एचएसआरपी प्लेट लगाने के लिए आगामी 30 जून तक अवधि बढाई गई है. स्वयं परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने यह घोषणा करते हुए बताया कि, गत दिसंबर तक दी गई अवधि में हुए काम की समीक्षा पश्चात 30 जून तक मुद्दत बढाने का निर्णय लिया गया. 1 जुलाई से नंबर प्लेट एचएसआरपी होना अनिवार्य रहेगा.
* एचएसआरपी नंबर प्लेट क्यों?
– केंद्र सरकार के दिशा-निर्देश के अनुसार वाहन सुरक्षा सुदृढ करने यह निर्णय किया गया.
– यह नंबर प्लेट आसानी से बदली नहीं जा सकती. जिससे चोरी पर अंकुश लगता है.
– जाली नंबर प्लेट बनाना और उपयोग करना असंभव होगा.
– अपराधों पर भी अंकुश लगाने और वाहनों का दुरुपयोग टालने एचएसआरपी नंबर प्लेट प्रभावी यंत्रणा है.
* परिवहन मंत्री ने किया आवाहन
परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने एचएसआरपी प्लेट अपनाने का आवाहन करते हुए पंजीयन से लेकर संपूर्ण जानकारी दी. उन्होंने बताया कि, परिवहन विभाग के अधिकृत वेबसाइट पर जाकर अपनी अपाइंटमेंट तय करें. इसी बीच अनधिकृत व्यक्ति या एजेंट के लोभ में न आए. 30 जून से पहले एचएसआरपी प्लेट बनवा लें.

Back to top button