मनपा आयुक्त वर्षा लढ्ढा के निवास से घर गणना प्रारंभ

सुबह 8 बजे की गई शुरुआत

* जनगणना का अगला चरण शुरु
अमरावती/दि.16 – मनपा आयुक्त वर्षा लढ्ढा के शासकीय निवासस्थान ‘रिमझिम’ को अंकित कर जनगणना के अगले चरण का शुभारंभ आज सुबह 8 बजे किया गया. इस समय श्रीमती वर्षा लढ्ढा, आयुक्त, मनपा अमरावती, योगेश पीठे, उपायुक्त (1), मनपा अमरावती, नंदकिशोर तिखीले, चार्ज अधिकारी झोन क्र. 1, अक्षय निलंगे, सहायक शहर जनगणना अधिकारी, कैलास कुलट, प्रफुल अनिलकर, डेसमेंट फर्नांडिस प्रगणक, श्रीमती राजकन्या डाबेराव पर्यवेक्षक उपस्थित थी.
आयुक्त वर्षा लढ्ढा ने कहा कि, घरगणना अत्यंत महत्त्वपूर्ण राष्ट्रीय प्रक्रिया है. उन्होंने आवाहन किया कि, प्रशासन को योग्य जानकारी देकर सहकार्य करें. घरगणना कार्य अचूक, पारदर्शी और समय पर पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारी व कर्मचारियों को दिए गए.

Back to top button