राणीगांव खेत शिवार में घुसे तेंदूए की मौत

कुत्ते के शिकार के लिए गया और तार कम्पाउंड में फंसा

परतवाडा /दि.23- कुत्ते के शिकार के लिए खेत में घुसे एक तेंदूए की तार कम्पाउंड में फंसकर मृत्यु हो गई. मेलघाट वन्यजीव विभाग के धुलघाट रेलवे वनपरिक्षेत्र के तहत राणीगांव शिवार में 18 मई को यह घटना घटित हुई.
राणीगांव के सरपंच लक्ष्मण भिलावेकर के लालचंदन व हापुस आम के खेत में 18 मई को सुबह एक तेंदूआ घुस गया. खेत के कुत्तों का शिकार करने के लिए उसने वहां प्रवेश किया था. कुत्तों का शिकार करने के बाद खेत के बाहर निकलने का प्रयास करते समय खेत के चारों तरफ रहे तार के कम्पाउंड में तेंदूआ फंस गया. इस तार कम्पाउंड से वह बाहर निकलने का प्रयास कर रहा था. इस चक्कर में उसके सिर पर गंभीर चोटें आ गई और उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई. ऐसा प्राथमिक अनुमान धुलघाट परिक्षेत्र अधिकारी एस. डी. चक्रे ने व्यक्त किया है. लक्ष्मण भिलावेकर के खेत के पास ही राणीगांव तालाब है. तेंदूआ शुरुआत में पानी की तलाश में इस परिसर में आया होगा और उसी समय कुत्ते की आवाज सुनकर वह खेत में घुसा रहने का अनुमान वनविभाग ने दर्शाया है.

* घटनास्थल पर ही पीएम और अंतिम संस्कार
घटना की जानकारी मिलते ही कर्मचारी घटनास्थल आ पहुंचे. राणीगांव के धुलघाट रेल्वे रोड से सटकर खेत के पास ही मृत तेंदूए का पोस्टमार्टम किया गया. पश्चात वरिष्ठ वन अधिकारी की उपस्थिति में तेंदूए का अंतिम संस्कार किया गया.

Back to top button