सडक हादसे में युवक की मौत
मोर्शी थाना क्षेत्र के मालू नदी के पास की घटना

मोर्शी/दि.23– मोर्शी थाना क्षेत्र के मालू नदी के पुल के पास हुई सडक दुर्घटना में एक युवक की मृत्यु हो गई. मृतक के परिजन द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुपहिया वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है. सडक हादसे में मृत युवक का नाम अंबाडा ग्राम निवासी अब्दूल माजिद अब्दूल रज्जक (36) है.
मृतक के भाई अब्दूल साजिद (38) की शिकायत के मुताबिक उसका भाई 20 मई को दोपहर 1 बजे वरुड जाने की बात कहकर घर से निकला था. देर शाम वापिस न लौटने से परिवार के सदस्य ने उसके मोबाइल पर संपर्क किया. तब मोर्शी पुलिस के अधिकारी ने फोन उठाकर बताया कि, अब्दूल माजिद की मालू नदी के पास दुर्घटना हुई है और उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया है. यह बात सुनकर अब्दूल माजिद के परिवार के सदस्य तत्काल मोर्शी के उपजिला अस्पताल पहुंचे. जहां डॉक्टरों ने अब्दूल माजिद को मृत घोषित किया. शिकायत में आरोप किया गया है कि, बिना नंबर प्लेट के होंडा शाईन मोटर साइकिल चलाने वाले मायवाडी ग्राम निवासी संदीप पंजाबराव युवनाथे (45) ने अपनी गाडी तेज रफ्तार से लापरवाही से चलाकर यह दुर्घटना की. इसी कारण अब्दूल माजिद की मृत्यु हो गई. मोर्शी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु की है.
* एक अन्य दुर्घटना में युवक घायल
मोर्शी थाना क्षेत्र के अमरावती रोड पर हुई सडक दुर्घटना में एक युवक घायल हो गया. अमरावती शहर के मालीपुरा निवासी दीक्षिता आकाश खंडेजोड (29) द्वारा दर्ज की गई शिकायत के मुताबिक उसका पति आकाश खंडेजोड (30) अपनी दुपहिया क्रमांक एमएच-27/सीएल-2844 पर सवार होकर अपनी बहन के घर वरुड जा रहा था. मोर्शी गांव के पास गजानन महाराज मंदिर के निकट सामने से आ रहे चारपहिया वाहन क्रमांक एमएच-27/एच-8203 के चालक ने वाहन लापरवाही से चलाते हुए दुपहिया को टक्कर मार दी. इस हादसे में आकाश खंडेजोड गंभीर रुप से घायल हो गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु की है.





