छात्रवृत्ति परीक्षा में पं. स. भातकुली जिले में अव्वल
रामेश्वर मालवे के उत्कृष्ट नियोजन को मिली सफलता

भातकुली /दि.23– शैक्षणिक सत्र 2025-26 में महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद, पुणे द्वारा कक्षा 5वीं एवं कक्षा 8वीं की छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन फरवरी 2026 में किया गया था. इस परीक्षा का परिणाम हाल ही में घोषित किया गया.
पं. स. भातकुली ने छात्रवृत्ति परीक्षा में अपने उत्कृष्ट परिणामों की परंपरा को कायम रखते हुए पूरे जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है. कक्षा 5वीं में 55% तथा कक्षा 8वीं में 34.36% परिणाम प्राप्त कर पं. स. भातकुली ने जिले में अव्वल स्थान हासिल किया. पं. स. भातकुली के कर्तव्यनिष्ठ गटशिक्षणाधिकारी मा. रामेश्वर मालवे साहब द्वारा छात्रवृत्ति परीक्षा हेतु किया गया प्रभावी नियोजन, विद्यालय स्तर पर आ योजित चार सराव परीक्षाएँ, मुख्याध्यापकों एवं शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को दिया गया मार्गदर्शन, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों की मेहनत तथा विशेष तासिका शिक्षकों द्वारा लिया गया अतिरिक्त अभ्यास इन सभी प्रयासों का यह सफल परिणाम माना जा रहा है.
इस उपक्रम को वर्षभर सफलतापूर्वक संचालित करने में पंजाबराव पवार (शिक्षण विस्तार अधिकारी), जानराव सुलताने (केंद्रप्रमुख, आष्टी), राजेंद्र नकाशे (केंद्रप्रमुख, भातकुली), निता सोमवंशी (केंद्रप्रमुख, गणोरी), प्रशांत रघुवंशी (केंद्रप्रमुख, खारतलेगाव), बालासाहेब धनस्कर (केंद्रप्रमुख, पूर्णानगर), उमेश चुनकिकर (केंद्रप्रमुख, खोलापूर), रविंद्र धरमठोक (केंद्रप्रमुख, वाठोडा शुकलेश्वर), शैलेंद्र स. दहातोंडे (केंद्रप्रमुख, आसरा), हर्षवर्धन इंगले (विषय साधन व्यक्ती/तहसील समन्वयक, छात्रवृत्ति परीक्षा), चंद्रकांत कडवे, हेमंत कुंभलवार, श्रीकांत खरबडे, मीनाक्षी खरटमोल, सतीश वानखडे, सुजाता सोनवणे, रुपाली शिरोटे, पौर्णिमा काकड तथा सभी केंद्रस्तरीय विशेष शिक्षकों अक्षय वैद्य, प्रज्ञा रामटेके, मंदा आंडे, रिता गुडदे, मेघा साबले, कांचन दुधे एवं वैशाली शिरभाते ने विशेष परिश्रम किए. सफल विद्यार्थियों का सभी स्तरों से अभिनंदन किया जा रहा है. यह जानकारी प्रसिद्धि प्रमुख राजेश सावरकर ने दी.





