तीन नाबालिग युवतियों का अपहरण
अंजनगांव, चांदूर बाजार और वरुड थाना क्षेत्र की घटना

अमरावती/दि.22- जिले के तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों से नाबालिग युवतियों का अपहरण किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु की है.
वरुड थाना क्षेत्र में रहने वाले नीलेश (27) नामक युवक की भांजी ग्रीष्मकालीन छूट्टियों के कारण गांव आयी हुई थी. बुधवार 20 मई को वह अपनी भांजी और दामाद के साथ वरुड बस स्टैंड पहुंचे. वहां से दामाद ने भांजी को मोर्शी जाने वाली बस में बैठा दिया. लेकिन उसके बाद युवती घर नहीं पहुंची. शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु की है. इसी तरह चांदूर बाजार थाना क्षेत्र में रहने वाली एक नाबालिग युवती बुधवार 20 मई से घर से लापता हो गई है. वह किसी काम से बाहर निकली थी. तब से घर नहीं लौटी. शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु की है. एक अन्य घटना अंजनगांव सुर्जी थाना क्षेत्र में घटित हुई. किशोर (47) नामक व्यक्ति ने पुलिस में दर्ज की शिकायत में आरोप किया है कि, उसकी नाबालिग बेटी को धीरज (29) नामक युवक अपने प्रेमजाल में फंसाकर भगा ले गया. शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.





