मायके आयी पत्नी पर किया चाकू से हमला
ससुर और दादी सास से भी की मारपीट

* नागपुर के हुडकेश्वर थाना क्षेत्र की घटना
नागपुर/दि.22- पत्नी मायके रहने जाने के कारण पर से संतप्त होकर पति ने शराब के नशे में पत्नी के घर पहुंचकर उत्पात मचाते हुए पत्नी, ससुर और 74 वर्षीय दादी सास पर जानलेवा हमला कर दिया. आरोपी ने अपनी पत्नी पर चाकू से वार किये. पश्चात दूसरे दिन मां के साथ जाकर ससुर और दादी सास के साथ भी मारपीट की. नागपुर के हुडकेश्वर थाना क्षेत्र में यह घटना घटित हुई.
शिकायतकर्ता महिला का 2017 में शहजाद सलीम खान से प्रेम विवाह हुआ था. आरोपी को शराब की लत रहने से अनेक बार वह पत्नी के साथ मारपीट करता था. इस कारण परेशान हुई पत्नी कुछ समय से मायके रहने आ गई थी. 17 मई को शराब के नशे में शहजाद मायके पहुंचा और उसने दरवाजे पर पत्थर मारा. आवाज सुनकर सभी लोग बाहर निकले, तब उसने गालीगलौज करना शुरु कर दिया. उसे ऐसी हरकत न करने कहा तब उसने चाकू से पत्नी पर वार कर दिया. इसमें वह घायल हो गई. पश्चात शहजाद वहां से चला गया. दूसरे दिन रात 1 बजे के दौरान वह अपनी मां फैमीदा बानो सलीम खान (50) के साथ फिर से ससुराल पहुंचा. आरोपी शहजाद ने युवती के घर के सामने गालीगलौज की और दरवाजे पर पत्थर मारा. जब दादी सास ने दरवाजा खोला तब शहजाद ने उसके पेट पर लात मारकर नीचे गिरा दिया. पश्चात उसने पत्नी के बाल खींचकर बाहर निकाला और ई-रिक्शा पर सिर पटका. उसे बचाने के लिए पिता दौडे, तब लाठी से मारपीट की. उसी लाठी से दादी सास के साथ भी बेदम मारपीट की. इस हमले में दोनों गंभीर रुप से घायल हो गये. बस्ती के लोग जमा होने पर आरोपी और उसकी मां वहां से भाग गये.





