दुपहिया की टक्कर में घायल मजदूर की उपचार के दौरान मौत

अमरावती /दि.22- दुपहिया की टक्कर में जख्मी मजदूर की बुधवार 20 मार्च की रात उपचार के दौरान मृत्यु हो गई. इस प्रकरण में गाडगे नगर पुलिस ने अकबर नगर निवासी मुजम्मील अहमद (20) की शिकायत पर दुपहिया चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है.
जानकारी के मुताबिक अकबर नगर निवासी मुजम्मिल अहमद अब्दूल गनी (49) नामक व्यक्ति 29 अप्रैल की रात 8 बजे के दौरान अपने काम से घर लौट रहा था, तब नायरा पेट्रोल पंप के पास पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे दुपहिया वाहन क्रमांक एमएच-27/ईडी-5186 के चालक ने गाडी लापरवाही से चलाते हुए मुजम्मिल अहमद को जोदार टक्कर मार दी. इस हादसे में मुजम्मिल अहमद गंभीर रुप से घायल हो गया था. उस पर अस्पताल में उपचार शुरु था. जहां उपचार के दौरान उसकी बुधवार की रात मृत्यु हो गई. पुलिस ने आरोपी चालक मकसुद मेहसुर खान (51) के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

Back to top button