‘सब सिधि सुलभ जपत जीसू नामू…’

गंगा दशहरा पर संकट मोचन विजय मंदिर में यज्ञ

* पू. मदनमोहन, सीताराम महाराज, अंकुश महाराज की उपस्थिति में पूर्णाहुति
* कुंदन महाराज थे यज्ञ यजमान
* परंपरा का सुंदर, धर्मपरायण निर्वहन
अमरावती/दि.26- परंपरा का सुंदर और धर्मपरायण निर्वहन करते हुए आज गंगा दशहरा पर बडनेरा रोड के संकट मोचन विजय हनुमान मंदिर में विधिविधान से विशेष श्रीराम यज्ञ संपन्न किया गया. यज्ञ के यजमान पू. कुंदन महाराज रहे. अनेकानेक पुरोहितों ने मंत्रोच्चार किए. तत्पश्चात दोपहर अभिजीत मुहूर्त में यज्ञ की भव्य पूर्णाहुति की गई. अनेकानेक वर्षों से यहां गंगा दशहरा पर यह धर्मपूर्ण आयोजन किया जा रहा है.
महंत मदनमोहनदासजी महात्यागी, संत लालदासजी बाबा, महंत वैकुंठदास महात्यागी, महंत श्यामदास, संत रघुवीरदास भानखेडा, महंत मावधदासजी, महंत मधुसूदनजी महात्यागी, महंत शत्रुघ्नदासजी, सुशीलदासजी सहित अनेकानेक संत महात्मा, तपस्वी श्रीराम महायज्ञ हेतु पधारे.
पूर्णाहुति अवसर पर मनपा नेता प्रतिपक्ष विलासजी इंगोले, मदनमोहनजी महाराज, अजय गुल्हाने, सीतारामजी महाराज, अंकुश महाराज, शांति चौधरी, पवन, संदीप, पाठकजी, समस्त ब्राह्मण वृंद, दिलीपभाई पोपट, अमृतभाई पटेल, विजय झटाले सहित अनेकानेक मान्यवरों की उपस्थिति रही. संपूर्ण परिसर हवन के मंत्रों से गूंज उठा था. वातावरण बडा पावन हो गया था. भक्तिरस से सराबोर आयोजन में अनेक धर्मावलंबियों ने श्रीराम यज्ञ का धर्मलाभ लिया.

Back to top button