प्रेम विवाह के विवाद पर ऑटो चालक की हत्या

यवतमाल शहर के जयसिंगपुरे कॉम्प्लेक्स के पास की घटना

यवतमाल/दि.28– यवतमाल शहर में मंगलवार 26 मई को सुबह प्रेम विवाह के विवाद पर एक ऑटो रिक्शा चालक की सरेआम हत्या कर दी गई. यह घटना शहर के आर्णी रोड स्थित जयिसंगपुरे कॉम्प्लेक्स के सामने घटित हुई.पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इसमें एक नाबालिग का समावेश है. मृतक का नाम वडगांव निवासी सैयद वसीम सैयद हबीब उर्फ मीठा चावल (35) है.
जानकारी के मुताबिक सैयद वसीम ऑटो रिक्शा चालक था. मृतक के भाई सैयद शहबाज द्वारा अवधुतवाडी थाने में दर्ज की गई शिकायत के मुताबिक शहबाज ने तीन वर्ष पूर्व एक युवती से अंतरधर्मिय प्रेम विवाह किया था. विवाह के बाद युवती का नाम बदलकर जोया सैयद रखा गया. इस प्रेम विवाह से मायके वाले नाराज थे. बताया जाता है कि, इस युवती के बहन की हाल ही में शादी हुई थी. लेकिन शहबाज और उसके परिवार को समारोह में नहीं बुलाया गया. इसी बात को लेकर दोनों परिवारों के बीच तनाव और विवाद बढ गया था. पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की. उसमें मंगेश कनाके (44) और एक नाबालिग युवक मृतक सैयद वसीम के साथ झगडते दिखाई दिये. इसके बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया. अवधुतवाडी पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरु की है.

Back to top button