बार-बार इलेक्ट्रिक लाइन जाने की समस्या को दूर करें
शहर कांग्रेस ब्लॉक क्र. 1 अध्यक्ष गुड्डू हमीद ने सौंपा निवेदन

अमरावती /दि.27– प्रभाग क्र. 15 अंतर्गत छाया नगर व पाटी पूरा क्षेत्र की डीपी की लाइन बार-बार जाने की शिकायत यहां के नागरिकों ने कांग्रेस ब्लॉक क्र. 1 अध्यक्ष गुड्डू हमीद से की. गुड्डू हमीद ने तत्काल विद्युत विभाग के कार्यकारी अभियंता को निवेदन देकर समस्या को जल्द से जल्द हल करने की मांग की. उन्होंने बताया कि इन दिनों अत्यधिक गर्मी के कारण यहां रहने वाले बच्चे, बुजुर्ग एवं नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. बार-बार बिजली लाइन जाने से नागरिकों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है, इसलिए इस समस्या का स्थायी समाधान जल्द किया जाए.
इस समय अनवर खान, सईद पेंटर, इरफान पठान, अमीर शेख, शेख खालिद, अब्दुल अनीस सोनू साकिब शेख शाहरुख शेख सादिक गप्पू भाई जब्बार खान व प्रभाग के क्षेत्र के नागरिक मौजूद थे.





